Gangtok Places: गंगटोक में मिलेगी तिब्बती संस्कृति की झलक, 6 जगहें हैं बेहद खास, विजिट बनेगी यादगार

Gangtok Popular Places: सिक्किम की राजधानी गंगटोक घूमने के लिहाज से एक शानदार जगह है। यहां कुछ जगहों की विजिट यादगार हो सकती है।

Updated On 2025-06-04 14:31:00 IST

गंगटोक में घूमने वाली लोकप्रिय जगहें।

Gangtok Popular Places: अगर आप पहाड़ों की गोद में कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो सिक्किम की राजधानी गंगटोक आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां का मौसम सालभर सुहाना रहता है, और हर मोड़ पर दिखते हैं बर्फ से ढके पहाड़, रंग-बिरंगे झंडे और तिब्बती संस्कृति की झलक।

गंगटोक सिर्फ नेचुरल ब्यूटी के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की साफ-सुथरी सड़कों, मॉडर्न कैफे और शानदार व्यू पॉइंट्स के लिए भी जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं गंगटोक की 6 सबसे फेमस घूमने लायक जगहें, जो आपकी ट्रिप को बना देंगी खास।

गंगटोक में 6 जगहों की करें विजिट

नाथुला पास

यह ऐतिहासिक पास भारत और चीन की सीमा पर स्थित है। यहां जाने के लिए परमिट की जरूरत होती है, लेकिन एक बार पहुंच गए तो बर्फ से ढके पहाड़ और सेना की पोस्ट देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह समुद्र तल से 14,140 फीट की ऊंचाई पर है और भारत-चीन व्यापार मार्ग का हिस्सा रह चुका है।

त्सोमगो लेक (चांगू लेक)

गंगटोक से करीब 40 किमी दूर बसा यह झील एक ग्लेशियल लेक है जो सर्दियों में पूरी तरह जम जाती है। झील के आसपास की वादियां, बर्फबारी और याक की सवारी यहां की खासियत हैं। अप्रैल से मई के बीच यहां रंग-बिरंगे फूलों की बहार रहती है।

एमजी रोड

गंगटोक का दिल कहा जाने वाला यह रोड एक शानदार वॉकिंग स्ट्रीट है जहां कोई भी गाड़ी नहीं चलती। यहां शॉपिंग से लेकर लोकल खाने का मजा लिया जा सकता है। रात के वक्त रोशनी से जगमगाती यह जगह फोटोज और यादों के लिए एकदम परफेक्ट है।

हनुमान टोक

यह शांत और ऊंचाई पर स्थित मंदिर गंगटोक शहर का बेस्ट व्यू पॉइंट भी है। यहां से कंचनजंगा पर्वत की बर्फीली चोटियां साफ दिखाई देती हैं। मंदिर तक जाने वाला रास्ता घने जंगलों से होकर गुजरता है और वहां की शांति आत्मा को सुकून देती है।

गणेश टोक

एक छोटा-सा लेकिन बेहद खूबसूरत मंदिर, जहां से गंगटोक शहर और उसके चारों ओर फैले पहाड़ों का शानदार नज़ारा दिखता है। यहां जाने के लिए थोड़ी चढ़ाई करनी पड़ती है लेकिन व्यू देखकर थकान भी मिट जाती है।

रूमटेक मोनेस्ट्री

यह सिक्किम की सबसे बड़ी और पवित्र बौद्ध मठों में से एक है। यहां का शांत वातावरण, तिब्बती वास्तुकला और ध्यान करने के लिए बनी जगहें आत्मिक अनुभव देती हैं। यह जगह बौद्ध संस्कृति को करीब से समझने के लिए परफेक्ट है।

Tags:    

Similar News