UP Police Constable City Slip: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी जारी; यहां करें चेक

UP Police Constable City Slip: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज 10 फरवरी को जारी हो गई हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Updated On 2024-02-10 12:28:00 IST
UP Police Constable City Slip

UP Police Constable City Slip: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 60244 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 17 और 18 फरवरी को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज 10 फरवरी को जारी हो गई हैं। इससे अभ्यर्थियों को पता चल जाएगा कि उनका एग्जाम 17 या 18 फरवरी में से किस डेट, किस शिफ्ट और किस जिले में होगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

48 लाख युवाओं ने किया आवेदन
यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए करीब 48 लाख आवेदन आए हैं। इससे पहले कभी यूपी पुलिस भर्ती में इतने अधिक आवेदन नहीं आए थे। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 48 लाख अभ्यर्थियों में करीब 15 लाख महिलाएं हैं। आपको बता दें कि कुल वैकेंसी के लिए करीब 12000 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगे।

ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न
यूपी पुलिस 60 हजार कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि, तार्किक क्षमता के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की है, जिसमें कुल 150 प्रश्न होंगे। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी।  एक गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटा जाएगा। सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे।

सिटी इंटीमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एक्टिव लिंक शहर सूचना पर्ची (सिटी इंटीमेशन स्लिप) पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • आपकी स्क्रीन पर सिटी इंटीमेशन स्लिप डिसप्ले हो जाएगी।
  • उसे डाउनलोड करके अच्छी तरह से चेक कर लें और इंटीमेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Similar News