OSSC CGL 2023: ओएसएससी सीजीएल का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

OSSC CGL 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने 2023 के संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 543 खाली पदों को भरा जाएगा।

Updated On 2024-12-20 16:18:00 IST
AP SSC 10th Results 2025

OSSC CGL 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने 2023 के संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड 2023 को डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने गणित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा (भाषा परीक्षा और सामान्य अध्ययन) और कंप्यूटर कौशल परीक्षा के अंक जारी कर दिए हैं।

कुल खाली पदों की संख्या 
यह भर्ती अभियान मुख्य रूप से इंस्पेक्टर, ऑडिटर, जूनियर असिस्टेंट और अन्य विभिन्न पदों के लिए आयोजित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, कंप्यूटर कौशल परीक्षण, प्रमाणपत्र सत्यापन से उम्मीदवार को गुजरना होगा। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 543 खाली पदों को भरा जाएगा।

जानें लास्ट डेट 
कैंडिडेट्स के लिए OSSC CGL 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 19 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने अंक देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अब एमबीबीएस मेडिकल छात्र भी करेंगे आयुष कॉलेजों में एक सप्ताह की इलेक्टिव इंटर्नशिप

ऐसे करें डाउनलोड

  • ऑफिशियल वेबसाइट ossc.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें और अपना पंजीकृत उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • फिर, लॉगिन बटन पर क्लिक करें, और आपका SSC CGL 2023 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब, उम्मीदवार अपना परिणाम जांचें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।

Similar News