MPPKVVCL Admit Card 2025: बिजली विभाग एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
MPPKVVCL Admit Card 2025: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL) ने MP बिजली विभाग भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
By : विपिन तिवारी
Updated On 2025-03-16 10:33:00 IST
BTSC Work Inspector Bharti 2025
MPPKVVCL Admit Card 2025: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL) ने MP बिजली विभाग भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mpwz.co.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। MPPKVVCL भर्ती 2025 परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से 30 मार्च 2025 के बीच किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत 2575 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
- ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड 3
- लाइन अटेंडेंट
- सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/सिविल)
- असिस्टेंट लॉ ऑफिसर
- असिस्टेंट मैनेजर
- प्लांट असिस्टेंट और अन्य पद।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करके अपना MPPKVVCL एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- MPPKVVCL की आधिकारिक वेबसाइट mpwz.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर "MPPKVVCL Hall Ticket 2025" लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (User ID & Password) दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और हॉल टिकट को सेव कर लें।
- परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रिंट आउट निकाल लें।