DSSSB Recruitment 2024: जूनियर सहायक के लिए बंपर भर्ती; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)ने 2354 जूनियर सहायक, LDC और स्टेनोग्राफर पदों पर सरकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 9 जनवरी 2024 से शुरू हो गए है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2024 है। 

Updated On 2024-02-02 19:25:00 IST
Govt Jobs 2024

DSSSB Junior Assistant Recruitment 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से लोवर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट सहित तमाम पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस फॉर्म को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आपको 07 फरवरी 2024 के आवेदन करना होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती
ग्रेड-IV/जूनियर असिस्टेंट
आशुलिपिक
लोअर डिविजन क्लर्क-कम टाइपिस्ट (अंग्रेजी/हिंदी)
जूनियर स्टेनोग्राफर
आशुलिपिक
जूनियर स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी)
स्टेनोग्राफर ग्रेड- II
लोअर डिविजन क्लर्क
जूनियर असिस्टेंट
जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी)
सहायक ग्रेड-I

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन करने के लिए Computer Based Test / Exam देना होगा।  इस Computer Based Test में पास होने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

सैलरी
इस भर्ती में चयन के बाद उम्मीदवारों को 19,900 से  63,200 हर महीने सैलरी दी जाएगी।  अधिक जानकारी के लिए आप DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में भाग लेने के लिए सामान्य वर्ग (General Category) और अन्य पिछड़ा वर्ग को (OBC) 100 रूपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं  SC/ST/PWD को किसी भी तरह का ऐप्लिकेशन फीस नहीं देनी होगी।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • जिसके बाद आवेदन संबंधित सभी डाक्यूमेंट्स दर्ज करें।
  • अब ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • सभी जरूरी जानकारियां भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें। 
Tags:    

Similar News