UPSSSC ANM Bharti 2026: मेन्स परीक्षा की तारीख घोषित, 11 जनवरी को होगा एग्जाम
UPSSSC ANM भर्ती 2026 के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला की मुख्य परीक्षा 11 जनवरी को होगी। आयोग ने परीक्षा जिला जानकारी जारी कर दी है। जानिए कुल पद, परीक्षा केंद्र, फीस और एडमिट कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी।
UPSSSC ANM भर्ती 2026 के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला की मुख्य परीक्षा 11 जनवरी को होगी।
UPSSSC ANM Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एएनएम (स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला) भर्ती 2026 को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। आयोग के मुताबिक, ANM भर्ती की मुख्य परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय किया गया है।
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5,272 पदों को भरा जाना है। इनमें 4,892 पद सामान्य चयन के तहत और 380 पद विशेष चयन श्रेणी के अंतर्गत शामिल हैं। इन सभी पदों पर नियुक्ति निदेशक, परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अंतर्गत की जाएगी।
किन जिलों में होगी मुख्य परीक्षा?
आयोग ने बताया है कि एएनएम मुख्य परीक्षा राज्य के तीन प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। ये जिले हैं-
- बरेली
- लखनऊ
- झांसी
मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थी अब अपने परीक्षा जिले की अग्रिम जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
एडवांस परीक्षा जिला जानकारी ऐसे देखें
उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए होमपेज पर मौजूद Examination सेक्शन में जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें:
आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के बाद ही अभ्यर्थी यह जानकारी देख पाएंगे। बिना शुल्क जमा किए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
मोबाइल ऐप से भी मिलेगी सुविधा
UPSSSC की आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए भी उम्मीदवार अपने परीक्षा जिले से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर आसानी से देख सकते हैं।
एडमिट कार्ड को लेकर जरूरी सूचना
आयोग ने यह भी साफ किया है कि अभी जारी जानकारी एडमिट कार्ड नहीं है। मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधित सूचना बाद में वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा।