SSC Stenographer 2025: स्टेनोग्राफर के 261 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार कुल 261 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Updated On 2025-06-07 11:58:00 IST

Rajasthan high court bharti 2025

SSC Stenographer 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार कुल 261 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर 26 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जून, 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 जून, 2025
  • परीक्षा तिथि: 6 अगस्त से 11 अगस्त, 2025

शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवारों ने कक्षा 12वीं किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की हो।

आयु सीमा:
ग्रेड C के लिए: 18 से 30 वर्ष और ग्रेड D के लिए: 18 से 27 वर्ष आयुसीमा तय की गई है।

आवेदन शुल्क:
सिर्फ ₹100 (महिलाएं, SC/ST, दिव्यांग और एक्स-सर्विसमैन को छूट)

परीक्षा पैटर्न:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (MCQ फॉर्मेट)
  • फिर स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट
  • प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में
  • हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग
  • परीक्षा अगर कई पालियों में होती है, तो नॉर्मलाइज़ेशन प्रक्रिया लागू होगी

सैलरी डिटेल्स:

  • ग्रेड C (Group B): ₹9,300 – ₹34,800 + ₹4,200 ग्रेड पे
  • ग्रेड D (Group C): ₹5,200 – ₹20,200 + ₹2,400 ग्रेड पे

Tags:    

Similar News