RRB NTPC Admit Card 2025 OUT: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RRB NTPC Admit Card 2025 OUT : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC 2025 परीक्षा के लिए CBT 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
By : विपिन तिवारी
Updated On 2025-06-02 12:35:00 IST
RRB NTPC Admit Card 2025 OUT : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC 2025 परीक्षा के लिए CBT 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूज़र आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
परीक्षा की तारीखें
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 के बीच कई शिफ्टों में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। वहीं, पात्र उम्मीदवार अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी संबंधित RRB वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC 2025 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले अपनी रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CEN No. 05/2024 से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट पोर्टल में जाएं।
- अब “RRB NTPC CBT 1 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड डालें।
- आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्म में दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें ताकि परीक्षा के दिन साथ ले जा सकें।