RSSB VDO Answer Key 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी और कंडक्टर भर्ती की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 और कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 की आंसर की (Answer Key) जारी कर दी है।
Bihar JEEVIKA 2025
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 और कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 की आंसर की (Answer Key) जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 18 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके बाद बोर्ड सभी आपत्तियों की जांच कर फाइनल आंसर की और परिणाम (Result) जारी करेगा।
VDO भर्ती परीक्षा: 5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए शामिल
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि 2 नवंबर 2025 को प्रदेशभर में VDO भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 5 लाख 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने बुकलेट सेट (A, B, C, D) के अनुसार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।
कंडक्टर भर्ती परीक्षा: 74.44% उम्मीदवार हुए शामिल
कंडक्टर भर्ती परीक्षा में कुल 1 लाख 12 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। राजस्थान के 14 जिलों में 370 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 100 सेंटर जयपुर में थे। यह भर्ती परीक्षा 500 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 74.44% उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Candidate Corner” सेक्शन में जाएं।
- यहां “Answer Key” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब “ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 उत्तर कुंजी PDF” या “कंडक्टर परीक्षा 2024 उत्तर कुंजी PDF” लिंक चुनें।
- अपनी बुकलेट सेट के अनुसार PDF डाउनलोड करें और उत्तरों का मिलान करें।