OPSC OCS mains exam result: ओडिशा सिविल सेवा मेन्स एग्जाम 2023 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 806 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के लिए चुना गया है।

Updated On 2025-09-03 15:58:00 IST

OPSC OCS mains exam 2023 result OUT

OPSC OCS mains 2023 result: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 806 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू (personality test) के लिए चुना गया है। यह प्रक्रिया 6 सितंबर से कटक स्थित आयोग के कार्यालय में शुरू होगी।

मेन्स लिखित परीक्षा 19 से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप ए और बी के 399 रिक्त पदों को भरना है। ग्रुप ए के पदों के लिए वेतन 56,100 रुपए और ग्रुप बी के पदों के लिए 44,900 रुपए निर्धारित है।

OPSC OCS mains 2023 result: कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर 'OCS mains 2023 result' के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर, अपना रोल नंबर के अनुसार रिजल्ट देखें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

OPSC OCS mains 2023 result: रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ध्यान दें कि चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने सभी मूल दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।

Tags:    

Similar News