MPESB अपडेट: इस साल नहीं होंगी 4 बड़ी पात्रता परीक्षाएं, कारण जानकर चौंक जाएंगे
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के 2025 के परीक्षा कैलेंडर में शामिल थीं, लेकिन अब सरकारी स्तर पर इन्हें इस वर्ष आयोजित न करने का फैसला लिया गया है।
मध्यप्रदेश से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। साल 2025 की चार बड़ी भर्ती और पात्रता परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। यह परीक्षाएं मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के 2025 के परीक्षा कैलेंडर में शामिल थीं, लेकिन अब सरकारी स्तर पर इन्हें इस वर्ष आयोजित न करने का फैसला लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (HSTET), वनरक्षक , क्षेत्ररक्षक भर्ती, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा, समूह-03 उपयंत्री परीक्षा और आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा इस साल नहीं कराई जाएंगी। न तो नियम पुस्तिका (Rule Book) जारी हुई है और न ही कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन। इससे साफ संकेत मिलता है कि परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई हैं।
गौरतलब है कि साल 2022 और 2024 में इन परीक्षाओं के लिए कुल मिलाकर लगभग 13 लाख से अधिक आवेदन आए थे। ऐसे में 2025 में भी अभ्यर्थियों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन अब उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं 2026 में ये परीक्षाएं शेड्यूल होंगी या नहीं, इस पर भी अभी संशय बना हुआ है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक घोषणा और नए परीक्षा कैलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने विषय की तैयारी जारी रखें, क्योंकि नई तिथियां कभी भी घोषित की जा सकती हैं।