MP Van Vibhag Bharti 2025: वनरक्षक, तकनीकी सहायक व ड्राइवर भर्ती का एडमिट कार्ड कब होगा जारी, जानें ताजा अपडेट

MP Van Vibhag Bharti 2025: मध्यप्रदेश वन विभाग भर्ती 2025 के तहत वनरक्षक, तकनीकी सहायक और वाहन चालक के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Updated On 2025-08-25 15:48:00 IST

MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025

MP Van Vibhag Bharti 2025: मध्यप्रदेश वन विभाग भर्ती 2025 के तहत वनरक्षक, तकनीकी सहायक और वाहन चालक के पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे जल्द ही एमपी वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। नोटिफिकेशन के अुनसार, एडमिट कार्ड सितंबर 2025 में जारी किए जाएंगे।

परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती के लिए 100 अंकों की बहुविकल्पीय (MCQ) परीक्षा आयोजित होगी। चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

खाली पदों की संख्या

  1. तकनीकी सहायक: 10 पद
  2. वनरक्षक: 03 पद
  3. वाहन चालक: 01 पद

शैक्षिक योग्यता एवं शारीरिक मानदंड

वनरक्षक: कक्षा 12वीं (विज्ञान विषय) अनिवार्य।

ऊंचाई: पुरुष-165 सेमी, महिला-150 सेमी

तकनीकी सहायक: डिप्लोमा/स्नातक (संबंधित क्षेत्र)

वाहन चालक: वैध ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक।

आयु सीमा

  1. वनरक्षक: 18 से 27 वर्ष
  2. तकनीकी सहायक: 21 से 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://iforms.mponline.gov.in/Profile/Login? नियमित रूप से चेक करते रहें ताकि एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी अपडेट को मिस न करें।



Tags:    

Similar News