ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025: 30,हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल

पंचायती राज विभाग जल्द ही MP ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025 के तहत 30,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

Updated On 2025-08-16 11:56:00 IST

MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025

MP Panchayat Sachiv Bharti 2025 Notification: मध्यप्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंचायती राज विभाग जल्द ही MP ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025 के तहत 30,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। अगर आपने 12वीं पास की है और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है।

नोटिफिकेशन कब आएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। पहले जनवरी 2025 में भर्ती की चर्चा थी, लेकिन अब तैयारी अंतिम चरण में है। जैसे ही नोटिफिकेशन आएगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppanchayatdarpan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता

न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना जरूरी।

स्नातक (Graduation) पास उम्मीदवारों को अतिरिक्त वरीयता दी जाएगी।

कंप्यूटर ज्ञान

बेसिक कंप्यूटर स्किल्स जैसे MS Office, ईमेल और इंटरनेट का ज्ञान अनिवार्य है।

आयु सीमा

  1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 35 वर्ष

आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

MP पंचायत सचिव भर्ती की प्रक्रिया पारदर्शी होगी। इसमें शामिल हैं –

  1. कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
  2. प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. अंतिम मेरिट व नियुक्ति

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ₹5,200 से ₹20,400 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। साथ ही अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट mppanchayatdarpan.gov.in पर जाएं।
  • अब “MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 Notification” लिंक पर क्लिक करें।
  • पात्रता जांचें और “Apply Online” पर जाएं।
  • फॉर्म में सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन की कॉपी प्रिंट या डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
Tags:    

Similar News