MP Civil Judge Result 2025: सिविल जज का रिजल्ट जारी, इंदौर की भामिनी राठी ने किया टॉप; ऐसे करें चेक
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन-एंट्री लेवल) परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
MP Civil Judge Result 2025: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन-एंट्री लेवल) परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार भी बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। इंदौर की भामिनी राठी ने टॉप किया है, जबकि गुना की हरप्रीत कौर परिहार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
जारी परिणाम के अनुसार, भामिनी राठी ने कुल 450 में से 291.83 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं हरप्रीत कौर परिहार को 281.83 अंक मिले और उन्होंने दूसरा स्थान पाया।
महिला अभ्यर्थियों का रहा दबदबा
इस परीक्षा में युवतियों ने युवकों को पछाड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। भामिनी राठी और हरप्रीत कौर परिहार के साथ कई महिला उम्मीदवार टॉप सूची में शामिल हुईं, जिससे एक बार फिर साबित हुआ कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
191 पदों के लिए हुई थी भर्ती
यह परीक्षा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 191 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इनमें 41 पद अनारक्षित, 5 ओबीसी, 1 एससी और अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षित थे। ओबीसी कैटेगरी में कृतिक बघेल ने टॉप किया है, उन्हें 247.50 अंक मिले। वहीं एससी कैटेगरी में लवनिश जगधाने ने 242.50 अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इंटरव्यू और रिटर्न एग्जाम के बाद घोषित हुआ रिजल्ट
यह परिणाम रिटर्न परीक्षा और इंटरव्यू दोनों चरणों के अंकों को मिलाकर तैयार किया गया है। उम्मीदवार अब मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।