एमपी आंगनवाड़ी मेरिट सूची 2025: अब इस तारीख तक जारी होगी लिस्ट, यहां जानें ताजा अपडेट

विभागीय सूत्रों की मानें तो मेरिट लिस्ट 30 जुलाई से 6 अगस्त 2025 के बीच किसी भी दिन जारी की जा सकती है।

Updated On 2025-08-05 17:33:00 IST

Mahila Sahayika Bharti

MP Anganwadi Merit List 2025 : अगर आपने मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के तहत आवेदन किया था, तो अब आपका इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) द्वारा MP Anganwadi Merit List 2025 जल्द ही जारी की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में राज्यभर से 3.99 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था, जिससे यह प्रदेश की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित भर्तियों में से एक बन गई है।

कब जारी होगी मेरिट लिस्ट?

विभागीय सूत्रों की मानें तो मेरिट लिस्ट 30 जुलाई से 6 अगस्त 2025 के बीच किसी भी दिन जारी की जा सकती है। जिलावार लिस्ट परियोजना अधिकारियों को भेजी जा चुकी है और अधिकांश स्थानों पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी पूरा हो गया है।

खाली पदों की संख्या

पद: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका

रिक्तियां: 19,504

आवेदन अवधि: मार्च-अप्रैल 2025

आवेदकों की संख्या: 3.99 लाख से अधिक

MP Anganwadi Merit List 2025 ऐसे चेक करें:

  • अपने ब्राउज़र में chayan.mponline.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर "MP Anganwadi Merit List 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना संभाग > जिला > परियोजना/केंद्र चुनें।
  • पद (कार्यकर्ता या सहायिका) से जुड़ी मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी।
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।

महत्वपूर्ण: मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित परियोजना कार्यालय से सूचना मिलेगी, जिसमें अंतिम नियुक्ति और प्रशिक्षण से जुड़ी प्रक्रिया बताई जाएगी।

Tags:    

Similar News