Indian Navy SSC Officer January 2027: 260 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, joinindiannavy.gov.in पर करें Apply
Indian Navy SSC Officer January Recruitment 2027 का नोटिफिकेशन जारी। 260 पदों पर भर्ती, आवेदन 24 फरवरी 2026 तक। योग्यता, आयु सीमा और पूरी जानकारी joinindiannavy.gov.in पर।
Indian Navy SSC Officer January 2027 भर्ती नोटिफिकेशन जारी।
Indian Navy SSC Officer January Recruitment 2027: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर जनवरी 2027 बैच के लिए आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी joinindiannavy.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 24 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस भर्ती में खास बात यह है कि किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Indian Navy SSC Officer 2027: कुल रिक्त पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय नौसेना में कुल 260 पदों को भरा जाएगा। ये भर्तियां एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल और एजुकेशन ब्रांच में की जाएंगी। एग्जीक्यूटिव ब्रांच में SSC जनरल सर्विस (GS/X) के 76 पद, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) के 18 पद, नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर (NAOO) के 20 पद, SSC पायलट के 26 पद और SSC लॉजिस्टिक्स के 10 पद निर्धारित किए गए हैं।
टेक्निकल ब्रांच में इंजीनियरिंग ब्रांच जनरल सर्विस के 42 पद, इलेक्ट्रिकल ब्रांच जनरल सर्विस के 38 पद और सबमरीन टेक्निकल (इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल) के कुल 8 पद शामिल हैं। एजुकेशन ब्रांच के अंतर्गत कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Indian Navy SSC Officer Eligibility: योग्यता और आयु सीमा
भारतीय नौसेना SSC ऑफिसर भर्ती 2027 के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। आयु में छूट नौसेना के मौजूदा नियमों के अनुसार दी जाएगी। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। एग्जीक्यूटिव ब्रांच के अधिकतर पदों के लिए BE या B.Tech में न्यूनतम 60% अंक जरूरी हैं। ATC, NAOO और SSC पायलट पदों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं में अंग्रेजी विषय के साथ 60% अंक अनिवार्य हैं।
SSC लॉजिस्टिक्स के लिए BE, B.Tech, MBA, MCA, M.Sc (IT), B.Sc, B.Com या फाइनेंस में पीजी डिप्लोमा के साथ प्रथम श्रेणी अंक मांगे गए हैं। टेक्निकल ब्रांच के लिए संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में BE/B.Tech डिग्री जरूरी है, जबकि एजुकेशन ब्रांच के लिए M.Sc या B.E./B.Tech/M.Tech जैसी योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।
Indian Navy SSC Officer: प्रोबेशन अवधि की जानकारी
भारतीय नौसेना SSC ऑफिसर के सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि निर्धारित की गई है। यह अवधि सब-लेफ्टिनेंट रैंक मिलने की तारीख से शुरू होकर दो साल या प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा होने तक (जो पहले हो) लागू रहेगी। इस दौरान प्रदर्शन संतोषजनक न होने पर सेवा से हटाया भी जा सकता है।
Indian Navy SSC Officer 2027: क्यों है यह भर्ती खास?
भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा मौका है। बिना आवेदन शुल्क, प्रतिष्ठित पद और देशसेवा का अवसर इस भर्ती को और भी आकर्षक बनाता है।