CG Vyapam Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें फटाफट चेक
CG Vyapam ने छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया। उम्मीदवार vyapam.cgstate.gov.in पर अपना परिणाम देखें।
CG Vyapam Constable Result 2025 Out: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चली थी और इसमें कुल 100 अंक निर्धारित थे। खास बात यह रही कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं रखी गई थी।
रिजल्ट में क्या है जानकारी
CG Vyapam Constable Result 2025 को PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, पंजीकरण संख्या, आवेदन संख्या, पिता का नाम, लिंग, और प्राप्त अंकों की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
जो उम्मीदवार रिजल्ट में चयनित पाए गए हैं, वे अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे। इसके संबंध में आगे की जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
कैसे देखें CG Vyapam Constable Result 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Result” या “परीक्षा परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
- “छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट PDF फाइल डाउनलोड करें।
- PDF में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें और चयन स्थिति देखें।
रिजल्ट जारी होने से पहले की प्रक्रिया
CG Vyapam ने इस भर्ती परीक्षा की मॉडल आंसर-की 18 अक्टूबर 2025 को जारी की थी। उम्मीदवारों से मिली आपत्तियों की समीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों ने अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की, जिसके आधार पर परिणाम घोषित किया गया।