CBSE DRQ City Slip: सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी; ऐसे करें डाउनलोड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीधी भर्ती कोटा (DRQ) के तहत आयोजित होने वाली ग्रुप A, B और C टियर-1 भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है।
CBSE Group A B C Exam City,
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीधी भर्ती कोटा (DRQ) के तहत आयोजित होने वाली ग्रुप A, B और C टियर-1 भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपनी CBSE DRQ City Slip 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई द्वारा जारी की गई सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। हालांकि, इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया गया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।
CBSE Group A, B और C भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी और 01 फरवरी 2026 को किया जाएगा। 31 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी। वहीं 01 फरवरी 2026 को परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
CBSE एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले cbse.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध “CBSE Group A, B, C Tier-I Exam City Details 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेना बेहतर रहेगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी चेक कर लें, ताकि यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं में किसी तरह की परेशानी न हो। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देशों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।