सरकारी नौकरी: BPSC DSO/AD Tentative Answer Key 2025 जारी; bpsc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड

BPSC ने DSO/AD Tentative भर्ती परीक्षा की Answer Key जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Updated On 2025-08-21 15:17:00 IST

BPSC DSO/AD Tentative Answer Key 2025

BPSC DSO/AD Tentative Answer Key 2025 Out: बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग में जिला सांख्यिकी अधिकारी (डीएसओ) और सहायक निदेशक (एडी) के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। वैसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से आंसर की डाउलोड और देख सकते हैं।

कब आयोजित हुई थी परीक्षा ?

यह लिखित परीक्षा 3 अगस्त, 2025 को दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित हुई थी। विज्ञापन संख्या 38/2025 के तहत प्रकाशित इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 47 पदों को भरना है, जिनमें से 16 महिला आवेदकों के लिए आरक्षित हैं।

BPSC DSO/AD Tentative 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की शुरुआत: 3 जून 2025।
  • आवेदन और भुगतान की अंतिम तिथि: 24 जून 2025।
  • एग्जाम डेट: 3 अगस्त 2025।
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 31 जुलाई 2025।
  • प्रोविजनल आंसर की: 20 अगस्त 2025।
  • रिजल्ट डेट: बाद में घोषित की जाएगी।

BPSC DSO/AD Tentative Answer Key 2025 Out: आंसर की 2025 कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से बीपीएससी डीएसओ/एडी प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध डीएसओ/एडी आंसर की 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर, प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब, आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

आंसर की डाउलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

BPSC DSO/AD Answer Key 2025: आपत्ति दर्ज करने के लिए जारी होगा नोटिस

BPSC ने कहा है कि प्रारंभिक आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने का लिंक सक्रिय होने के बाद, आवेदकों को अपने विचार प्रस्तुत करने की अनुमति होगी।

Tags:    

Similar News