BPSC ASO Prelims Result 2025: असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड करें PDF
BPSC ने ASO Prelims Result 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ASO प्रीलिम्स रिजल्ट PDF, कटऑफ, चयन प्रक्रिया और आगे की जानकारी चेक कर सकते हैं।
BPSC ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है।
BPSC ASO Prelims Result 2025 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट PDF फॉर्मेट में चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य सरकार में ASO के कुल 41 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।
BPSC ASO Prelims Result 2025: कब आयोजित हुई थी परीक्षा?
BPSC ASO प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर 2025 को किया गया था। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 37/2025 के अंतर्गत आयोजित हुई थी। आयोग ने इसका परिणाम 23 दिसंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में Assistant Section Officer की नियुक्ति की जाएगी।
BPSC ASO Result 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद Results सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर 'Assistant Section Officer Preliminary Competitive Examination 2025 Result' ओपन करें।
- अब, स्क्रीन पर रिजल्ट का PDF दिखाई देगा।
- Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सेव कर लें।
BPSC ASO Result PDF में क्या-क्या जानकारी होगी?
रिजल्ट PDF में उम्मीदवारों को नीचे दी गई जानकारियां देखने को मिलेंगी:
- चयनित / शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर
- कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स
- परीक्षा का नाम
- रिजल्ट स्टेटस (Qualified / Shortlisted)
- आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी निर्देश
BPSC ASO भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया क्या है?
BPSC ASO भर्ती प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाती है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – स्क्रीनिंग टेस्ट
- मुख्य परीक्षा (Mains) – मेरिट निर्धारण के लिए
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – अंतिम चयन से पहले
प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
BPSC ASO Prelims Result: यहां देखें अपना रिजल्ट:
BPSC ASO Prelims Result के बाद आगे क्या?
जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, वे अब BPSC ASO Mains Exam 2025 के लिए पात्र हो गए हैं। आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया और सिलेबस को लेकर अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। उम्मीदवारों को तय समयसीमा के भीतर मेंस परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा।