Job: राजस्थान में VDO के 851 पदों पर आवेदन जल्द होंगे शुरू, जानें योग्यता

Job: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) के 851 पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने इसकी जानकारी दी है।

Updated On 2025-05-10 18:11:00 IST

Government Jobs 

Job: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) के 851 पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मई माह के अंतिम सप्ताह में भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार जून के प्रथम सप्ताह से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा भेजी गई प्रार्थना पत्र में कुछ कमियां थीं, जिनके कारण भर्ती विज्ञप्ति जारी करने में देरी हुई। हालांकि बोर्ड ने भी विभाग से इन आपत्तियों पर स्पष्टीकरण मांगा था। भर्ती कैलेंडर के अनुसार 12 जुलाई 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

CET पास अभ्यर्थी ही कर सकेंगे आवेदन

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए ग्रेजुएशन लेवल की सामान पात्रता परीक्षा (CET) पास होना जरूरी है। अन्यथा आवेदन स्वीकार्य नहीं होगे। पहले इस भर्ती को ग्राम सेवक के नाम से कराया जाता था, जिसे ग्राम सेवक के नाम से जाना जाता था लेकिन बाद में सरकार ने बदलकर ग्राम विकास अधिकारी कर दिया है।

VDO भर्ती योग्यता

  1. शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन लेवल की CET पास होना चाहिए।
  2. कंप्यूटर विषय की जानकारी होना जरूरी है।
  3. RKCL (RS-CIT), 12th क्लास में कंप्यूटर विषय या किसी अन्य मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर का डिप्लोमा डिग्री होना जरूरी है।

2 चरणों में होगी परीक्षा

यह भर्ती परीक्षा 2 चरणों में की जाएगी। जिसमें अभ्यर्थियों का सिलेक्शन रिटेन टेस्ट (परीक्षा) के जरिए किया जाएगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा और फिर मुख्य परीक्षा ली जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के दे सकेंगे। इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Similar News