Cannes 2025: फैशन बना देशप्रेम की पहचान, कौन है रुचि गुज्जर? पहना पीएम मोदी वाला नेकलेस

अभिनेत्री रुचि गुर्जर ने पीएम मोदी पेंडेंट वाला नेकलेस पहनकर फैशन और देशभक्ति का अनोखा संगम पेश किया, जो लोगों के चर्चा का विषय बन गया है।

Updated On 2025-05-21 16:06:00 IST

Cannes 2025: एक तरफ पूरी दुनिया की नजर कान्स फिल्म फेस्टिवल में आने वाले सितारों पर टिकी हुई है, वहीं दूसरी तरफ अपना जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री और मॉडल रुचि गुर्जर ने कुछ ऐसा पहन लिया कि फैंस के होश उड़ गए। दरअसल, उनका नेकले देखकर लोगों के मन में देशप्रेम की भावना जग उठी है. गोल्डन लहंगे में पारंपरिक भारतीय खूबसूरती की मिसाल पेश करते हुए रूचि ने एक ऐसा नेकलेस पहना, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाले पेंडेंट लगे थे। उनके इस लुक ने फैशन और देशभक्ति का अद्भुत मेल दिखाया है।

भारत की उभरती अभिनेत्री का कमाल

जब भी इस समारोह की बात दुनिया में होती है, तब ज्यादातर फैशन और ग्लैमर की चकाचौंध का जिक्र किया जाता है। लेकिन इस बार इस मंच पर कुछ अलग देखने को मिला, कुछ ऐसा जो सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि देशप्रेम की मिसाल बन गया है। भारत की उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल रुचि गुज्जर ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया, जो आज दुनियाभर में चर्चा का विषय बन हुआ है।

लहंगे में झलकी रॉयल विरासत

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस रुचि का यह गोल्डन ब्राइडल लहंगा फैशन डिज़ाइनर रूपा शर्मा ने तैयार किया गया था, जिसमें राजस्थान की पारंपरिक कला जैसे गोटा पट्टी, शीशे का काम और हाथ से बनी हुई एम्ब्रॉयडरी की बारीकियां नजर आ रहीं थीं। लहंगे के साथ उन्होंने जो बांधनी दुपट्टा ओढ़ा था, वह जयपुर की प्रसिद्ध डिजाइन हाउस जरीबारी से था, जिसमें वे काफी खूबसूरत दिखाई दे रहीं थीं।

जयपुर से कान्स तक का सफर

एक्ट्रेस रुचि गुर्जर जयपुर की रहने वाली हैं। इसलिए उन्होंने जयपुर में स्थित महारानी कॉलेज से स्नातक करने के बाद 2023 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। मिस हरियाणा 2023 का खिताब जीतने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और अपने अभिनय के जुनून को जिया। कुछ ही समय में वह 'जब तू मेरी ना रही' और 'हेली में चोर' जैसे म्यूजिक वीडियोज में छा गईं और युवाओं की पसंद बन गईं हैं।

रुचि गुर्जर का Cannes में यह डेब्यू सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह एक नई सोच, आत्मविश्वास और देशप्रेम का प्रदर्शन था। जहां फैशन अक्सर ग्लैमर तक सीमित होता है, वहीं रूचि ने इसे भारतीय और भावना से जोड़ दिया है। उनका यह सफर उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों से बड़े सपने लेकर निकलते हैं और उसे पूरा भी करते हैं। 

Tags:    

Similar News