Priyanka Chopra: न्यूयॉर्क फैशन वीक में छा गई एक्ट्रेस प्रियंका, देखिए उनका पूरा लुक
Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का न्यूयॉर्क फैशन वीक में ब्राउन ब्लेज़र और मैक्सी स्कर्ट लुक, जो स्टाइल और ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ओवरसाइज्ड ब्लेजर लुक (Image: priyankachopra/instagram)
Priyanka Chopra: न्यूयॉर्क फैशन वीक में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जब राल्फ लॉरेन के शो में कदम रखा, इस दौरान उनका लुक ऐसा नजर आया कि, जो दिखाता है कि, कैसे किसी सिंपल रंग, बनावट और एक्सेसरीज के साथ आप स्टाइल में अलग और यादगार बन सकते हैं। ओवरसाइज्ड ब्राउन ब्लेज़र, फ्लोर-लेंथ मैक्सी स्कर्ट और मेकअप के साथ प्रियंका ने फैशन का ऐसा खूबसूरत नजारा दिखाया, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल था।
सरलता में खूबसूरती नजर आई
प्रियंका ने चॉकलेट, कैरामेल और चेस्टनट जैसे ब्राउन शेड्स को चुना। ये रंग बिना ज्यादा जोर दिए लग्जरी का एहसास दिलाते हैं। वहीं ओवरसाइज्ड ब्लेजर के बावजूद यह लुक काफी सुंदर दिखाई दे रहा था।
- टोनल ड्रेसिंग आजमाएं: ब्राउन ब्लेज़र को मैचिंग स्कर्ट या वाइड-लेग पैंट के साथ पहनें।
- रेशमी फैब्रिक चुनें, जिससे रंग और बनावट में गहराई आए।
लेयर्स और पैनल्स की कला
प्रियंका की मैक्सी स्कर्ट ने ब्लेजर के साथ मिलकर लुक में फ्लो, टेक्सचर जोड़ा गया था। एक ही रंग में लेयरिंग और पैनल्स डालने से मोनोक्रोम लुक भी स्टाइलिश लगने लगा था।
- स्कर्ट, पैंट और ब्लेजर को एक जैसे रंग में चुनें।
- लेयर्स या पैनल्स वाला आउटफिट आपके लुक में डायनामिक मूवमेंट जोड़ सकता है।
बेल्ट से अनोखा शेप
ब्लेजर में बेल्ट डालकर प्रियंका ने अपनी कमर पर जोर दिया और लुक को अलग बना दिया। बेल्ट ने मजबूत शोल्डर्स को काफी अलग बना दिया था।
- ओवरसाइज टॉप या ब्लेजर पहनते समय बेल्ट का इस्तेमाल करें।
- चौड़ी लेदर बेल्ट या चेन बेल्ट पहन सकती हैं।
एक्सेसरीज के साथ सादगी भरा लुक
प्रियंका ने अपने लुक के साथ रिंग्स और हेयरस्टाइल को सिंपल रखा। उनका ब्रॉन्ज मेकअप भी बेहतरीन था, जिससे पूरा लुक ग्लो कर रहा था।
- अगर आपका आउटफिट ही सुंदर है तो एक्सेसरीज कम रखें।
- सिर्फ कान की बालियां और रिंग पहन सकती हैं।
ब्राउन के साथ ब्रॉन्ज मेकअप
ब्रॉन्ज टोन का मेकअप प्रियंका के ब्राउन लुक को परफेक्टली कंप्लीमेंट करता है। इससे चेहरे पर अलग ही ग्लो आता है
- ब्रॉन्ज आईशैडो चुनें।
- वॉर्म हाईलाइटर और ब्राउन न्यूड लिप्स के साथ लुक को पूरा करें।
प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क फैशन वीक लुक ने ब्राउन रंग को फिर से फैशन की दुनिया में ऊंचाई पर पहुंचाया। स्ट्रक्चर, टेक्सचर, लेयरिंग और सही एक्सेसरीज के साथ ब्राउन रंग सिर्फ साधारण नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बन सकता है। अगली बार जब आप स्टाइल में अलग दिखना चाहें तो ब्राउन रंग की ड्रेस पहनें और देखें कि कैसे लोग आपको देखते रह जाएंगे।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।