Vikrant Massey Net Worth: विक्रांत मैसी एक्टिंग छोड़कर कहां होंगे सेटल, कितनी है कुल नेट वर्थ? जानिए

Vikrant Massey Net Worth: 'द साबरमती रिपोर्ट' एक्टर विक्रांत मैसी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद अब विक्रांत क्या करेंगे और उनके पास कुल कितनी संपत्ति है, आइए आपको बताते हैं।

Updated On 2024-12-02 16:48:00 IST
विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया है।

Vikrant Massey Net Worth: '12वीं फेल', 'द साबरमती रिपोर्ट', 'मिर्जापुर' वेब सीरीज, 'हसीन दिलरुबा' जैसी पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया है। एक्टर ने 37 साल की उम्र में रिटायरमेंट का अनाउंसमेंट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सोमवार को एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अब वह एक पति, पिता और बेटे के रूप में "घर वापस जाना" चाहते हैं।

 

हाल ही में उनकी दो फिल्में बहुत चर्चा में रहीं। 2023 में आई फिल्म 12th फेल और हालिया रिलीज फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के लिए विक्रांत की खूब तारीफें हो रही हैं। इस वक्त जब विक्रांत अपने सफल करियर की उड़ान भर रहे हैं, ऐसे में आखिर अभिनेता ने अचानक क्यों फिल्म इंडस्ट्री से नाता तोड़ने का फैसला किया? इसका खुलासा तो उन्होंने खुलकर नहीं किया। लेकिन वह फिलहाल अपने परिवार के बीच वापस जा रहे हैं। आइए जानते हैं विक्रांत के परिवार, लाइफस्टाइल और कुल नेट वर्थ के बरे में।

 

विक्रांत मैसी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी जगत से की थी। साल 2007 में म्यूजिकल सिटकॉम शो धूम मचाओ धूम उनका पहला शो था। इसके बाद उन्होंने बालिका वधू, गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस और कुबूल है जैसे हिट टीवी शोज़ में काम किया। उन्होंने 2013 में रणवीर सिंह-सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म लुटेरा से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

 

2022 में विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर से शादी की थी। इस शादी से उन्होंने एक बेटे  वरदान का स्वागत किया था। अभिनेता करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रांत की कुल नेट वर्थ 20-26 करोड़ रुपए है। खबरें हैं कि वह एक प्रोजेक्ट के लिए 1 से 2 करोड़ चार्ज करते हैं। उनकी कमाई का जरिया फिल्में, वेब शो और ब्रैंड एंडोर्समेंट व सोशल मीडिया हैंडल से है।

 

विक्रांत मुंबई में पले बढ़े हैं। हालांकि उनका होमटाउन शिमला है। मुंबई में उनका एक लग्जरी सी-फेसिंग घर है जहां वह वाइफ शीतल और बेटे संग रहते हैं। इसे उन्होंने 2020 में खरीदा था। अब फिल्मों से रिटायरमेंट का ऐलान करने के बाद विक्रांत अपनी फैमिली को टाइम देने वाले हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से हिंट मिल रही है कि वह अपने परिवार और बेटे की पैरेंटिंग में बिज़ी रहेंगे। 
 

Similar News