TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी लापता, बीते 4 दिन से अता-पता नहीं, फोन भी स्वीच ऑफ, पिता ने दर्ज कराई FIR

TMKOC Sodhi Missing: लोकप्रिय टीवी सिरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में 'रौशन सिंह सोढ़ी' की भूमिका निभाने वाले गुरचरन सिंह लापता हो गए हैं। बीते चार दिनों से उनका अता-पता नहीं है। गुरचरन के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है।

Updated On 2024-04-26 22:12:00 IST
TMKOC Sodhi Missing: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभा चुके गुरुचरन सिंह लापता हो गए हैं।

TMKOC Sodhi Missing: सोनी सब के लोकप्रिय टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में 'रौशन सिंह सोढ़ी' की भूमिका निभाने वाले गुरचरन सिंह लापता हो गए हैं। बीते चार दिनों से उनका कोई अता-पता नहीं है। अभिनेता के पिता ने दिल्ली पुलिस के पास अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। गुरुचरन सिंह (Gurucharan Singh) का कैरेक्टर सोढ़ी पूरे देश में काफी लोकप्रिय हुआ। गुरुचरन के लापता होने की खबर सामने आने के बाद देश भर में उनके प्रशंसक काफी चिंतित हैं।

चार दिन पहले दिल्ली से मुंबई रवाना हुए थे
गुरुचरन सिंह के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि गुरुचरन सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, 4 दिन बाद भी वह मुंबई नहीं पहुंचे हैं। गुरुचरन कहां है, इसके बारे में कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी दिल्ली पुलिस की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

किसी दोस्त के संपर्क में नहीं गुरुचरन
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक गुरुचरन सिंह की एक करीबी दोस्त मिस सोनी ने भी गुरुचरन के लापता होने की पुष्टि की है। 24 अप्रैल से गुरुचरन का फोन स्वीच ऑफ है। गुरुचरन के सभी दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी आपस में एक दूसरे से बात की। हालांकि, पता चला कि गुरुचरन कहीं नहीं पहुंचे हैं तब उनके लापता होने की बात सामने आई। 

आखिरी बार 4 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव थे
गुरुचरन की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर शॉर्ट वीडियो डालकर अपने फैंस का मनोरंजन भी किया करते हैं। आखिरी बार गुरुचरन सिंह ने सोशल मीडिया पर चार दिन पहले पोस्ट किया था। इस पोस्ट में गुरुचरन सिंह अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। इस पोस्ट के साथ ही गुरुचरन ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। इस पोस्ट वाले दिन से ही गुरुचरन सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। 

तारक मेहता शो छोड़ चुके हैं गुरचरन सिंह
गुरचरन सिंह मौजूदा समय में सोनी सब से प्रसारित हो रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा सिरियल छोड़ चुके हैं। मौजूदा समय में सिरियल में सोढ़ी का किरदार बलविंदर सिंह सूरी निभा रहे हें। ऐसी खबरें आई थी कि सिरियल के मेकर्स के साथ गुरुचरन सिंह का विवाद हो गया था और उन्होंने शो छोड़ दिया था। हालांकि, बाद में गुरुचरन ने बताया था कि अपने पिता की खराब तबीयत कि वजह से उन्होंने शो छोड़ा है। तारक मेहता से गुरुचरन सिंह के साथ ही शो में शुरुआत से तारक मेहता की मुख्य भूमिका निभाने वाले शैलेष लोढ़ा भी अब शो छोड़ चुके हैं। टप्पू का रोल निभाने वाले अनाक्त भी अब शो का हिस्सा है। इस शो के मेकर्स काफी समय तक एक्टर्स के साथ मतभेदों को लेकर विवादों में रहे थे।

Similar News