Posani Arrested: तेलुगू एक्टर पोसानी कृष्ण मुरली हैदराबाद से गिरफ्तार; पवन कल्याण पर की थी अभद्र टिप्पणी

Posani Krishna Murali Arrested: तेलुगू फिल्म अभिनेता पोसानी कृष्ण मुरली को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें घर से गिरफ्तार कर ले गई जिसके कई वीडियो सामने आए हैं। क्या है वजह, जानिए।

Updated On 2025-02-27 14:51:00 IST
अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में तेलुगू एक्टर पोसानी कृष्ण मुरली को गिरफ्तार किया गया।

Posani Krishna Murali Arrested: तेलुगू अभिनेता-स्क्रीनराइटर और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता पोसानी कृष्ण मुरली को आंध्र प्रदेश पुलिस ने बुधवार को हैदराबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पोसानी पर आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पवन कल्याण, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और मंत्री नारा लोकेश के पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। गिरफ्तारी के वक्त पोसानी ने  पुलिस की टीम पर आपत्ति जताई जिसका वीडियो सामने आया है।

पोसानी ने पुलिस से की बहस
वीडियो में मुरली को गिरफ्तारी का विरोध करते और पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मुरली पुलिसकर्मियों से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह उनके साथ थाने नहीं जाएंगे। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि वह बीमार हैं और इलाज करा रहे हैं, लेकिन जब अधिकारियों ने उनकी बात नहीं मानी, तो वह पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगे। हालांकि बाद में पुलिस ने पोसानी के परिवार को अरेस्ट वॉरंट देते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। 

बता दें, मुरली के खिलाफ ओबुलावरिपल्लि पुलिस स्टेशन में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, साथ ही SC/ST एक्ट की धारा के तहत भी आरोप लगे हैं।

क्या है मामला?
दरअसल, नवंबर 2024 में, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता ने पोसानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि पोसानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के खिलाफ झूठे आरोप लगाए और अपमानजनक व जातिवाद टिप्पणियां कीं। इससे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हुईं। इसके बाद पोसानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 353 (2), 111 और SC/ST 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Similar News