Alia-Ranbir: रिद्धिमा कपूर को अपने भाई-भाभी में दिखती है ऋषि-नीतू की झलक, बोलीं- 'रणबीर-आलिया बिल्कुल मेरे पैरेंट्स जैसे हैं'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी भाभी आलिया भट्ट की जमकर तारीफें की हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में आलिया को साथ अपने इक्वेशन पर बात की है और कहा है कि आलिया रणबीर की सपोर्ट सिस्टम हैं।

Updated On 2024-04-25 13:28:00 IST
आलिया-रणबीर की शादी की तस्वीर

Riddhima Kapoor Sahni: बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों इस समय के टॉप स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। फिल्मों के अलावा उनकी रियल लाइफ जोड़ी हिट है और फैंस को ये जोड़ी खूब पंसद आती है। आलिया भी शादी के बाद रणबीर की फैमिली के साथ खास बॉन्ड शेयर करती दिखती हैं। चाहे सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा हों या रणबीर की कजिन करीना-करिश्मा, आलिया का कपूर खानदान के साथ प्यारा रिश्ता है। अब हाल ही में में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी भाभी की जमकर तारीफें की हैं।

आलिया के साथ रिश्ते पर बोलीं रिद्धिमा
आलिया का अपनी ननद रिद्धिमा के साथ भी अच्छा इक्वेशन है। वहीं रिद्धिमा ने भी अपनी भाभी की तारीफों के पुल बांधे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में आलिया के नेचर और व्यवहार पर बात की है और बताया है कि वह घर में सबकी कितनी चहेती हैं।  इतना ही नहीं रिद्धिमा को उनके भाई-भाभी बिल्कुल अपने माता-पिता नीतू कपूर और दिवंगत ऋषि कपूर जैसे लगते हैं। 

Instagram

हाल ही में, रिद्धिमा और उनके पति भरत साहनी ने 'गैलाटा इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर बात की है। उन्होंने परिवार के साथ भाभी आलिया की इक्वेशन की तारीफ की और कहा है कि वह बहुत प्यारी और दयालु स्वभाव की हैं। रिद्धिमा ने कहा- "उनकी सबसे अच्छी बात है कि वह बहुत दयालु और गिविंग नेचर की हैं। हां, बिल्कुल मेरा भाई खुशनसीब है जो उन्हें आलिया जैसी लाइफ पार्टनर मिलीं... और आलिया भी उतनी ही लकी हैं।"

'दोनों मेरे माता-पिता के जैसे हैं'
रिद्धिमा ने आगे कहा- "रणबीर और आलिया दोनों बिल्कुल मेरे माता-पिता के जैसे ही हैं। रणबीर बिल्कुल मेरी मां नीतू कपूर के जैसे नम्र और शांत स्वभाव के हैं... और वहीं आलिया में मेरे पिता (ऋषि कपूर) के जैसी झलक देखने को मिलती है।"

Instagram

वहीं इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा के पति भरत ने खुलासा किया कि आलिया का नेचर उन्हें बहुत पसंद है। उन्होंने कहा- "मुझे उनकी वाइब अच्छी लगती है। वह बहुत कूल और चिल्ड आउट पर्सन हैं, कोई पॉलिटिक्स नहीं... उन्हें गॉसिपिंग करना पसंद नहीं है। इसलिए, हम में बहुत सारी समानताएं हैं।"

बता दें,  रिद्धिमा जल्द ही वेब शो फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। ये शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। ये शो सेलेब्रिटी वाइव्स पर आधारित है।

 

Similar News

200 डांसर, महंगा सेट... 3 करोड़ में बना 'बोले चूड़ियां': गाना बनाने में ही खर्च हो गया K3G का पूरा बजट; जानिए दिलचस्प किस्सा

'बॉर्डर 2' के इवेंट में रो पड़े सुनील शेट्टी: बेटे अहान के स्ट्रगल के बारे में बोलते हुए भर आईं आंखे; देखें Video