Ranveer-Deepika: रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम से क्यों डिलीट कीं दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की तस्वीरें?

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रील के साथ-साथ रीयल लाइफ में भी पावर कपल हैं। दोनों की शादी को 6 साल हो गए हैं। लेकिन इसी बीच रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी शादी की सभी तस्वीरें गायब हैं। आखिर क्या है वजह?

Updated On 2024-05-08 13:01:00 IST
Photo: Deepika Padukone Instagram

Ranveer-Deepika: अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी रील के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी पसंद की जाती है। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है। जल्द ही अब दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। फरवरी 2024 में दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट करते हुए बताया था कि वे इस साल सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगे। लेकिन इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है जिसके बाद उनके रिश्ते में खटास आने के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

इंस्टा से गायब हैं शादी की फोटोज
दरअसल रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। ऐसे में अब फैंस काफी हैरान हैं और उन्हें फिक्र हो गई है कि कहीं कपल के रिश्ते में कोई दरार तो नहीं आ गई है। हालांकि दीपिका पादुकोण के इंस्टा हैंडल पर शादी की तस्वीरें मौजूद हैं। अब ये साफ नहीं है कि रणवीर ने शादी की तस्वीरें डिलीट की हैं या आर्काइव मोड पर डाल रखी हैं। शादी की तस्वीरों के अलावा साल 2023 से पहले के सभी पोस्ट भी प्रोफाइल से गायब हैं।

Deepika Padukone- Instagram

इस साल पैरेंट्स बनेंगे कपल
अब ऐसे में फैंस के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर रणवीर की प्रोफाइल से वेडिंग फोटोज हटाने के पीछे क्या करण है। बता दें फैंस के चहेते कपल दीप-वीर इस साल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। इस समय दीपिका पादुकोण अपना प्रेग्नेंसी पीरियड काफी एंजॉय कर रही हैं। कपल सितंबर के महीने में बच्चे को जन्म देंगे। हाल ही में एक्ट्रेस को उनकी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन के लिए शूट करते हुए सेट पर देखा गया था। 

दोनों स्टार्स के आगामी प्रेजेक्ट्स
रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर अपने-अपने काम को जल्द निपटाने के बाद वेकेशन पर रहेंगे। दीपिका के पास आगामी प्रोजेक्ट्स में से रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म सिंघम अगेन और प्राभास के साथ कल्कि 2898 एडी है। वहीं रणवीर के पास डॉन 3 और शक्तिमान जैसी फिल्में हैं। 

Deepika Padukone- Instagram

शादी को हुए 6 साल
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 6 साल पहले शादी की थी। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को कोंकणी और सिंधी परंपराओं के साथ इटली में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। कपल की लव स्टोरी फिल्म 'रामलीला' के दौरान शुरू हुई थी जिसके बाद दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 


 

Similar News