Inside Pics: नया साल शुरू होते ही रणबीर ने वाइफ आलिया को लगाया गले, फैमिली के साथ मनाया जश्न

New Year Celebration: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी पूरी फैमिली के साथ नए साल 2025 का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां सामने आई हैं।

Updated On 2025-01-01 11:41:00 IST
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने परिवार के साथ न्यू ईयर 2025 सेलिब्रेट किया।

New Year 2025: विश्वभर में लोग नए साल 2025 का वेलकम कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक, 31 दिसंबर 2024 की रात बेहद खास रही। किसी ने दोस्तों संग जमकर पार्टी की, तो किसी ने फैमिली गोल्स निभाते हुए अपना किमती वक्त गुजारा। एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी बेहद खास रहा। कपल ने कपूर और भट्ट फैमिली के साथ मिलकर नए साल का आगाज किया, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। 

अभिनेत्री नीतू कपूर ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपनमे इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी, नातिन समायरा, रणबीर-आलिया, सोनी राजदान समेत परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं। फोटो में रणबीर अपनी प्यारी बेटी राहा को गोदी में बैठाकर पोज देते दिखे, तो वहीं आलिया भट्ट को ब्लैक कलर के आउटफिट में रणबीर के साथ ट्विनिंग करते देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Mira Rajput Ready to Fly : मीरा राजपूत का दिल छू जाने वाला वीडियो, 2025 की उड़ान भरने के लिए तैयार

तस्वीरों में आलिया की मां सोनी राजदान भी कपूर फैमिली के साथ सेलिब्रेशन में नजर आ रही हैं। तो वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर की रात के जश्न की फोटोज शेयर की हैं। फोटो में आलिया भट्ट रिद्धिमा और सास नीतू सिंह के साथ सेल्फी ले रही हैं। 

अन्य तस्वीरों में कपूर खानदान के तमाम सदस्यों की झलक देखी जा सकती है। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है- 'ये हैं हम, फैमिली फर्स्ट!'

एक खास वीडियो भी सामने आया है जिसमें रणबीर कपूर रात 12 बजे नया साल शुरू होते ही वाइफ आलिया भट्ट के पास जाकर दौड़त हुए उन्हें गले लगाते दिख रहे हैं। इसका वीडियो नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। कपल का ये रोमांटिक वीडियो काफी वायरल है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

Similar News