Raha Kapoor: रणबीर कपूर की बेटी राहा ने पहली बार बोला वो शब्द, सुनते ही मां आलिया भट्ट हो गईं इमोशनल

Raha Kapoor first word: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की लाडली बेटी राहा हर जगह सुर्खियां बटोर लेती हैं। हाल ही में आलिया खुलासा किया है कि सबसे पहले राहा कपूर ने क्या शब्द कहे थे।

Updated On 2024-09-20 15:54:00 IST
Raha Kapoor

Raha Kapoor First Word: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। उनकी लाडली बेटी राहा कपूर भी हर दम हेडलाइंस में बनी रहती हैं। फैंस राहा की सिर्फ एक झलक देखने के लिए बेसबर रहते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस आलिया ने अपनी प्यारी बेटी राहा के बारे में कुछ खुलासा किया है।

आलिया ने सुनाया राहा से जुड़ा किस्सा 
साल 2022 में आलिया और रणबीर ने मुंबई में अपने घर पर शादी रचाई थी और नवंबर (2022) में एक्ट्रेस ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था। राहा अब दो साल की होने वाली हैं। अक्सर वह अपने पापा-मम्मी के साथ मस्ती के मूड में स्पॉट होती हैं। आलिया भट्ट कई बार अपना प्रेग्नेंसी और पेरेंटिग के बारे में बात कर चुकी हैं। अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि राहा ने सबसे पहले क्या शब्द कहे थे। उन्होंने बताया कि उनके घर में इस बात पर लड़ाई होती थी कि राहा पहले मम्मी बोलेंगी या पापा।

राहा के शब्द सुनते ही आलिया का ये था रिएक्शन 
जब राहा ने सबसे पहला शब्द मम्मा कहा तो आलिया खुशी से झूम उठी थीं। आलिया ने Allure के दिए इंटरव्यू में कहा- "पहली बार मेरी बेटी राहा ने मम्मा शब्द कहा था... उस वक्त सिर्फ मैं और वो एक मैट पर खेल रहे थे। जबकि उससे पहले ही हमारे घर पर इस बात पर बहस हुई थी कि राहा पहले मम्मा कहेंगी या पापा। मैं राहा को 'मम्मा' कहने को बोलती थी और रणबीर के पक्ष के लोग 'पापा-पापा' कहने को बोलते थे।"

आलिया ने आगे कहा- "जैसे ही राहा ने मम्मा कहा मैंने तुरंत अपना फोन निकाला और उन्हें रिकॉर्ड करने लगी और उनसे बार बार मम्मा-मम्मा कहने को बोला। राहा ने प्यार से कहा... वो पल मेरे लिए बहुत गर्व से भरा था। अगर किसी को प्रूफ चाहिए तो मेरे पास अब भी वो वीडियो है।"

आलिया ने बताया कि उनकी बेटी के जन्म के बाद उसके रोने की आवाज से वह मंत्रमुग्ध हो गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "जब मैंने उसकी आवाज सुनी, तो मुझे लगा कि मैं भगवान से मिल गई हूं या कोई चमत्कार है। जन्म के बाद जिस पल उसे मेरे पास लाया गया, तो मुझे लगा कि जैसे हमारे जीवन में अचानक से प्यार का भंडार आ गया।"

Similar News