Raha Kapoor: मां आलिया भट्ट संग नया घर देखने पहुंचीं राहा कपूर, वायरल हुआ रणबीर कपूर की लाडली का क्यूट वीडियो

हाल ही राहा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें राहा रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के साथ अपना नया घर देखने पहुंची हैं। इस बीच उन्होंने अपने क्यूट एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत लिया है।

Updated On 2024-06-25 15:07:00 IST
मां आलिया भट्ट संग नया घर देखने पहुंचीं राहा कपूर, वायरल हुआ रणबीर कपूर की लाडली का क्यूट वीडियो

Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली अक्सर राहा कपूर अपनी क्यूटनेस से सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोरती रहती हैं। वहीं राहा कई बार अपने मां-पापा संग स्पॉट की जाती है। वहीं हाल ही में राहा कपूर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के साथ अपना नया घर देखने पहुंची हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

मां-पापा संग नया घर देखने पहुंचीं राहा कपूर
दरअसल, काफी वक्त से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर बन रहा है। वहीं कपल को हमेशा अंडर कंस्ट्रक्शन मकान को विजिट करते हुए देखा जाता है, लेकिन इस बार वो अपनी लाडली राहा कपूर को भी साथ ले गए। ऐसे में एक बार फिर राहा ने अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया है। सामने आए इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहा कपूर मम्मी आलिया भट्ट की गोद में बैठकर अपने नए घर पहुंचीं है। इस दौरान जहां एक्टर रणबीर कपूर ब्लैक कॉम्फी आउटफिट में नजर आए। तो वहीं एक्ट्रेस बीज कलर के टॉप और मैचिंग पैंट में दिखाई दीं। हलांकि, राहा भी प्रिंटेड बीज आउटफिट और ब्लैक शूज में बेहद प्यारी लग रही थीं। 

रणबीर की लाडली के क्यूट एक्सप्रेशन ने खींचा लोगों का ध्यान
वहीं बेटे और बहू के साथ नीतू कपूर भी गाड़ी से उतरते हुए दिखाई दीं। राहा कपूर अक्सर अपने क्यूट एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत लेती हैं, लेकिन इस बार वो थोड़ा परेशान दिखाई दीं। हालांकि, उनका ये एक्सप्रेशन भी सोशल मीडिया छा गया है। आपको बता दें, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। वहीं एक्टर जल्द ही 'रामायण' में राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया है और फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं।

Similar News