Nora Fatehi: क्यूट बच्ची ने नोरा फतेही के होठों पर लगाई लिपस्टिक, देखें वीडियो

Nora Fatehi: नोरी फतेही आए दिन अपने स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं क्यूट बच्ची ने नोरा फतेही के होठों पर लिपस्टिक लगाई है। जिसका वीडियो सोशल मडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Updated On 2024-01-18 19:45:00 IST
क्यूट बच्ची ने नोरा फतेही के होठों पर लगाई लिपस्टिक

Nora Fatehi: नोरी फतेही आए दिन अपने स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं नोरा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस भले ही विदेशी हो, लेकिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अलग ही पहचान है। इसके साथ ही नोरा अपनी एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन और शानदार डांस से लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों को जीता है। इसी कारण नोरा फतेही के चाहने वाले केवल इंडिया में ही नहीं विदेश में भी हैं। वहीं क्यूट बच्ची ने नोरा फतेही के होठों पर लिपस्टिक लगाई है। जिसका वीडियो सोशल मडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

नोरा फतेही ने क्यूट बच्ची का शेयर किया वीडियो
दरअसल, हाल ही में नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का मेकअप करती नजर आ रही है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। इसके साथ ही एक्ट्रेस का बच्ची को लेकर इतना क्यूट सा नेचर देख हर कोई उनकी तारीफ करने लगा है। वहीं नोरा फतेही के रिेएक्शन देखकर उनके फैंस फिदा हो गए। बता दें, इस वीडियो में नोरा इतने प्यार से बच्ची को सपोर्ट कर उसे चियर भी करती हुई नजर आईं। ये तब का वीडियो है जब नोरा फतेही अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए सेट पर मौजूद थीं, तो वहीं उन्हें ये नन्ही मेकअप आर्टिस्ट मिली। इस वीडियो को नोरा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, फिल्म क्रैक के हमारे नए गाने दिल झूम के सेट पर इस प्यारी से मुलाकात हुई! उसने मेरा दिल चुरा लिया!

नोरा फतेही वर्कफ्रंट
नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में देखा गया था। वहीं एक्ट्रेस नोरा 'जेहदा नशा' गाने में एक छोटा सा रोल प्ले किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आने वाली है।

Tags:    

Similar News