Breakup: अर्जुन कपूर के 'सिंगल' बताने के बाद मलाइका अरोड़ा का आया रिएक्शन, बताया खुद का रिलेशनशिप स्टेटस

Malaika-Arjun Breakup: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया है। हाल ही में एक्टर ने खुद को सिंगल बताकर ब्रेकअप की खबरों को कन्फर्म किया था।

Updated On 2024-11-25 13:38:00 IST
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लगभग 6 साल से रिलेशनशिप में थे।

Malaika Arora-Arjun Kapoor: बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप अब जग जाहिर हो चुका है। लगभग 6 साल के रिश्ते के बाद अब दोनों की राहें अलग हो गई हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक पार्टी में खुद को सिंगल बताते हुए मलाइका संग ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि की थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने भी अपना रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा कर दिया है।

मलाइका का पोस्ट है वायरल 
ब्रेकअप के बाद इन दिनों मलाइका सोशल मीडिया पर हीलिंग से जुड़ी कई पोस्ट शेयर करती देखी जा रही हैं। अब उन्होंने रिलेशनशिप स्टेटस बता दिया है। वो सिंगल हैं या कमिटेड इसका खुलासा ना करते हुए उन्होंने मजाक में खुदके साथ गुजर रहे दिनों के बारे में हिंट दी है। दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फनी पोस्ट शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Malaika-Arjun: अर्जुन कपूर ने कन्फर्म किया मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप, पहली बार कही बड़ी बात

Malaika Arora Instagram Story

इस पोस्ट में लिखा है - इस वक्त मेरा रिलेशनशिप स्टेट है- जिसके साथ तीन ऑप्शन दिए हैं। पहला- किसी के साथ रिलेशनशिप में, दूसरा- सिंगल और तीसरा हीही जिसपर टिक मार्क हाइलाइट किया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने सोमवार को एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है- 'आजाद रहो, नटखट रहो, खुद जैसे हो वैसे रहो और हमेशा बढ़िया रहो... इस जिंदगी में कुछ भी बड़ा होने से पहले खुश रहना जरूरी है।'

Malaika Arora Instagram Story

इस पोस्ट से उन्होंने जाहिर किया है कि इस वक्त वह अपने ब्रेकअप के दिनों को स्वीकर करते हुए आगे बढ़ गई हैं। मलाइका का ये पोस्ट तब सामने आया है जब अर्जुन ने हाल ही में खुद को सिंगल करार दिया था। 

ये भी पढ़ें- Malaika-Arjun: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप पर पहली बार मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'मुझे कोई पछतावा नहीं'

अर्जुन ने कनफर्म किया था ब्रेकअप
आपको बता दें, अर्जुन कपूर ने अक्टूबर में राजनेता राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया था। वहां जब लोगों ने उनके सामने जोर-जोर से मलाइका का नाम तो अर्जुन ने कहा- मैं अभी सिंगल हूं, आप लोग रिलैक्स करिए। इसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की रूमर्स पर मुहर लग गई थी। 

बता दें, इस साल की शुरुआत में मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। एक्ट्रेस की सोर्स ने मीडिया में बताया था कि अर्जुन और मलाइका ने अलग होने फैसला लिया है लेकिन वे एक-दूसरे के साथ अच्चे दोस्त बनकर रहेंगे। कपल ने ब्रेकअप के बाद अपनी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम से नहीं हटाई हैं। 

Similar News