Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए उनके भाई? लव सिन्हा ने अब बताई वजह, जहीर इकबाल के पिता की खोली पोल

23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी की थी। इस शादी में उनके माता-पिता मौजूद ते लेकिन एक्ट्रेस के भाई नजर नहीं आए थे। अब सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने इसपर रिएक्ट किया है।

Updated On 2024-07-02 15:29:00 IST
Luv Sinha- Sonakshi Sinha

Luv Sinha on Sister Sonakshi Sinha's wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस वक्त काफी चर्चा में है। दोनों ने 23 जून को इंटरफेथ मैरिज कर खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। खबर है कि इस शादी से सोनाक्षी सिन्हा का परिवार खुश नहीं है। एक्ट्रेस के माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा शादी में शामिल होते दिखे थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सोनाक्षी के दोनों भाईयों की रही

बहन की शादी में शामिल नहीं हुए लव सिन्हा
अपनी इकलौती बहन की शादी में भाई लव और कुश नजर नहीं आए थे। जब मीडिया में ये खबर सामने आई तो कुश ने दावा किया कि वो लोगों को ज्यादा नजर नहीं आए लेकिन वह शादी में मौजूद थे। वहीं अब लव सिन्हा ने कन्फर्म कर दिया है कि वह सोनाक्षी-जहीर की शादी में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने इस शादी के 1 हफ्ते बाद चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वह क्यों इस समारोह का हिस्सा नहीं बने। 

लव सिन्हा ने बताई वजह
लव सिन्हा ने 30 जून एक्स पर एक मीडिया पोर्टल की खबर को शेयर किया जिसमें लिखा था कि वह सोनाक्षी-जहीर की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए। लव ने लिखा- "मैंने इसमें शामिल न होने का निर्णय क्यों लिया? मेरे खिलाफ गलत आधार पर ऑनलाइन अभियान चलाने से यह तथ्य नहीं बदल जाएगा कि मेरे लिए मेरा परिवार पहले आता है।"

लव ने जहीर इकबाल के पिता की ओर इशारा करते हुए लिखा- "उनके फैमिली बिजनेस के बारे में कई खबरें बनाई गईं। लेकिन किसी की भी दूल्हे के पिता की एक राजनेता से निकटता जैसे गहरे विचारों पर नजर नहीं पड़ी... जिनकी ईडी पूछताछ “वॉशिंग मशीन” में गायब हो गई थी। न ही दूल्हे के पिता के दुबई में रहने की कोई खबर थी।"

जहीर इकबाल से संबंधों पर बोले लव
अगले ट्वीट में लव सिन्हा ने लिखा- कारण बहुत साफ है कि मैं शादी में क्यों शामिल नहीं हुआ... और चाहे कुछ भी हो, मैं कुछ लोगों के साथ नहीं जुड़ूंगा। मुझे खुशी है कि मीडिया के एक सदस्य ने पीआर टीम की ओर से पेश की जा रही रचनात्मक कहानियों पर भरोसा करने के बजाय अपनी रिसर्च की।

बता दें, लव सिन्हा अपनी बहन सोनाक्षी की शादी में मौजूद नहीं थए। एक्ट्रेस की करीबी दोस्त हुमा कुरैशी, उनके भाई साकिब सलीम और उनके अन्य दोस्त शादी की रस्में निभाते नजर आए थे।  

Similar News