Independence Day 2024: कंगना रनौत, अक्षय कुमार, अनुपम खेर समेत सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Independence Day 2024: गुरुवार को देशभर में लोग 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी आजादी के पर्व की बधाई दी है। अनुपम खेर, कंगना रनौत ने देशवासियों को स्पेशल विशेज दीं।

Updated On 2024-08-15 11:47:00 IST
Celebs Wishes Happy Independence Day

Independence Day 2024: गुरुवार, 15 अगस्त को पूरा भारत देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। ये दिन हर भारतीय नागरिक के लिए विशेष पर्व है। हर कोई गर्व से भरा हुआ है और आजादी की 78वीं वर्षगांठ को खुशी से मना रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स ने 15 अगस्त के मौके पर खास तस्वीरें, बधाई संदेश और वीडियो के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर भारतीय तिरंगे के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है।

Kangana Ranaut

अभिनेता अनुपम खेर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह देश के लिए पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को याद कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- हमारी आज की स्वतंत्रता के लिए, हमारे बीते हुए कल में बहुत सारे जाने पहचाने और बहुत सारे अनजान लोगों का बलिदान है, त्याग है। उन्हें याद रखना बहुत ज़रूरी है. जय हिन्द. जय भारत!

एक्टर अक्षय कुमार ने भी इंस्टाग्राम पर भारतीय तिरंगे वाला एक बधाई संदेश में लिखा- हमारा तिरंगा झंडा हमेशा ऊंचा लहराता रहे और हमारा दिल गर्व से भरा रहे. हमारी स्वतंत्रता को नमन।

 

 

Similar News