Farah Khan: होली को 'छप्परियों का त्योहार' कहने पर फराह खान पर केस; हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई FIR

Farah Khan: फिल्ममेकर फराह खान पर पुलिस केस दर्ज हुआ है। फराह ने सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में होली के त्योहार पर आपत्तिजनक कमेंट किया था जिसको लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

Updated On 2025-02-22 13:10:00 IST
फरहान खान कुकिंग शो 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' को होस्ट करती नजर आ रही हैं।

Farah Khan: बॉलीवुड फिल्ममेकर और डांस कोरियोग्राफर फराह खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। उन्होंने एक टीवी शो में होली त्योहार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। अब उनपर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है, जिसको लेकर बिग बॉस 13 में नजर आ चुके सोशल मीडिया सेंसेशन विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने शिकायत दर्ज कराई है।

फराह का विवादित कमेंट
इन दिनों फरहान खान कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टर शेफ होस्ट कर रही हैं। शो के दौरान उन्होंने हिंदू त्योहार होली पर विवादित कमेंट कर दिया था। एक एपिसोड में वह कहती नजर आईं- 'सारे छपरी लोगों का पसंदीदा त्योहार होली होता है'। उनका ये कमेंट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वहीं हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने फराह पर खार पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट की है।

ये भी पढ़ें- Watch: सेल्फी के बहाने जबरदस्ती किया kiss! पूनम पांडे का वीडियो देख लोग बोले- पब्लिसिटी के लिए कुछ भी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाऊ के वकील अली काशिफ खान देशमुख के जरिये फराह खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत में फराह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। शिकायत में कहा है कि 20 फरवरी, 2025 को कुकिंग शो 'सेलिब्रेटी मास्टरशेफ' में फराह खान होली को छपरियों का त्योहार कहा जो शब्द किसी अपमानजनक शब्द के इस्तेमाल के लिए किया जाता है। 

फरहा खान की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आक्रोशित लोगों ने उनपर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कई लोगों ने  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए कार्रवाई के लिए चेताया है। 

Similar News