Abdu Rozik Engagement: ये हैं अब्दू रोजिक की होने वाली दुल्हन, सगाई की तस्वीरें शेयर कर दिखाई झलक

बिग बॉस 16' फेम अब्दु रोजिक जल्द ही एक अमीराती लड़की से शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनकी होने वाली दुल्हन की झलक दिख रही है।

Updated On 2024-05-11 12:04:00 IST
Abdu Rozik Engagement

Abdu Rozik Engagement: फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के 16वें सीजन में नजर आ चुके अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने हाल ही में अपनी शादी का अनाउंसमेंट किया है। उन्होंने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए बताया था कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। 3 फुट हाइट के अब्दु रोजिक की बड़ी फैन फॉलोइंग है, और जबसे उनकी शादी की खबरें सामने आई हैं तबसे फैंस उनकी वेडिंग के लिए एक्साइटेड हैं।

एंगेजमेंट की फोटो की शेयर
'बिग बॉस 16' स्टार ने इंस्टाग्राम पर शादी की खुशखबरी अपने एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने अपने वीडियो में कहा था कि वह 7 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी भी दिखाई थी। शादी के लिए उनकी एक्साइटमेंट साफ झलक रही थी। वहीं अब अब्दू ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

दुल्हन की दिखाई झलक
अब्दू ने सगाई कर ली है जिसकी फोटो उन्होंने पोस्ट की हैं जो अब काफी वायरल हो रही हैं। उन्होंने तस्वीर में बताया है कि उन्होंने 24 अप्रैल 2024 को एंगेजमेंट की है। इन फोटोज में उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन की भी झलक दिखाई है। तस्वीर में वह अपनी होने वाली वाइफ को सगाई की अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। इसमें टू बी ब्राइड की हल्की झलक दिख रही है। उन्होंने सफेद बुर्का पहना हुआ है और अब्दू उन्हें उंगली में रिंग पहना रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ अब्दू ने कैप्शन में लिखा- "अल्हम्दुलिल्लाह, 24.04.2024।"

इस लड़की से कर रहे हैं शादी
खबर है कि अब्दू रोजिक अमीरा नाम की एक अमीराती लड़की से शादी करने जा रहे हैं। वह 19 साल की हैं जो शारजाह में रहती हैं। अब्दू 20 साल के हैं। उनकी शादी की अनाउंसमेंट के बाद फैन्स हैरान हैं। कुछ उन्हें बधाई दे रहे हैं तो कुछ लोगों का मानना है कि वह किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसके लिए ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है। फिलहाल अब्दू के पोस्ट से तो ये झलक रहा है कि वह शादी करने जा रहे हैं। 

Similar News

200 डांसर, महंगा सेट... 3 करोड़ में बना 'बोले चूड़ियां': गाना बनाने में ही खर्च हो गया K3G का पूरा बजट; जानिए दिलचस्प किस्सा

'बॉर्डर 2' के इवेंट में रो पड़े सुनील शेट्टी: बेटे अहान के स्ट्रगल के बारे में बोलते हुए भर आईं आंखे; देखें Video