VIDEO: 250 करोड़ में बनकर तैयार हुआ आलिया-रणबीर का आलीशान बंगला, इस दिन हो सकते हैं शिफ्ट

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor New Bungalow: बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर बनकर तैयार हो गया है। उनका आलीशान बंगला मुंबई के बांद्रा में स्थित है जिसकी पहली झलक सामने आई है।

Updated On 2024-10-19 18:24:00 IST
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 250 करोड़ रुपए की लागत से नया बंगला बनवाया है।

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor New Bungalow: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की टॉप जोड़ियों में से एक है। शादी के बाद से ही दोनों अपने नए घर को लेकर लाइमलाइट में हैं। कपल अपनी बेटी राहा के नाम मुंबई के बांद्रा में आलीशान घर तैयार करवा रहे हैं।

आलिया-रणबीर को मां नीतू कपूर के साथ अक्सर घर की मरम्मत का काम देखते स्पॉट किया गया है। अब उनका ये आलीशान बंगला बनकर तैयार हो गया है।

नए बंगले की झलक आई सामने
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के नए लैविश हाउस की झलक सामने आ गई है। इस बंगले की इमारतें अंबानी हाउस एंटीलिया की तरह ऊंची हैं। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में इस बंगले में 6 मंजिलें देखी जा सकती हैं, जिसपर ग्लास मिरर विंडो और  वाइट रेलिंग देखी जा सकती है। दीवारों को ग्रे और सफेद रंग से पेंट किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर का नाम रणबीर कपूर की दादी कृष्ण राज कपूर के नाम पर रखा गया है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बंगले को बनाने में 250 करोड़ रुपए की लागत लगी है। खबर है कि रणबीर-आलिया ने इसे अपनी बेटी राहा के नाम पर रजिस्टर कराया है। हालांकि इस बात पर अब तक ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है। 

वहीं लेटेस्ट अपडेट्स हैं कि आलिया और रणबीर अपनी बेटी के साथ इस घर में जल्द शिफ्ट हो सकते हैं। खबरें हैं कि वे इस साल दिवाली या क्रिस्मस के मौके पर अपने नए बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं। 

Similar News