शुभमन गिल को लेकर रिद्धिमा पंडित का बड़ा खुलासा: डेटिंग की अफवाहों पर पहली बार खुलकर बोलीं एक्ट्रेस, बताया क्या है सच

पिछले कुछ समय से उड़ रही शुभमन गिल के साथ डेटिंग और शादी की अफवाहों पर फाइनली रिद्धिमा पंडित ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसपर खुलकर बात की है और सारी सच्चाई बता दी है।

Updated On 2024-07-18 13:46:00 IST
Ridhima Pandit- Shubman Gill

Ridhima Pandit-Shubman Gill: टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित इस वक्त काफी लाइमलाइट में हैं। वजह है उनकी डेटिंग रूमर्स। पिछले कुछ समय से उनका नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल से जोड़ा जा रहा है। मीडिया में खबरें थीं कि रिद्धिमा अपने से 9 साल छोटे शुभमन गिल से जल्द शादी करने वाले हैं।

हालांकि इन खबरों पर एक्ट्रेस ने पहले भी सफाई दी थी और कहा था ये सिर्फ बेबुनियाज अफवाहें हैं। अब उन्होंने पहली बार इस बारे में खुलकर बात की है, और सच्चाई बता दी है।

क्या बोलीं एक्ट्रेस
रिद्धिमा ने उन सभी रिपोर्ट्स को झुठलाया है जो उनके और शुभमन गिल के साथ रिश्ते होने का दावा कर रहे थे। 'फिल्मीज्ञान' के साथ बातचीत में एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या वह शुबमन को डेट कर रही हैं, तो उन्होंने कहा- "नहीं बिल्कुल नहीं! पहली बात तो मैं उन्हें जानती नहीं हूं। वो बेहद शानदार क्रिकेटर हैं, लेकिन मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानती। जब कभी मैं उनसे मिलूंगी तो पक्का हम इन अफवाहों पर खूब हंसेंगे। वह बहुत ही प्यार हैं, लेकिन हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।"

Ridhima Pandit Instagram Post

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं रिद्धिमा
बता दें, पिछले महीने अचानक सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ने लगी थीं कि रिद्धिमा पंडित क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ शादी करने जा रही हैं। हालांकि अगले ही दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए इसे झूठी खबर बताया था। रिधिमा पंडित टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्हें 2016 में सिटकॉम शो 'बहू हमारी रजनी कांत' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। 

Similar News