Janvhi Kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी का पेरिस फैशन वीक लुक, देखें मिनी स्कर्ट स्टाइल

Janvhi Kapoor: पेरिस फैशन वीक में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का मिनी स्कर्ट लुक बना चर्चा का विषय। जानिए कैसे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सबका दिल जीत लिया।

Updated On 2025-10-07 15:42:00 IST

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नया लुक (Image: janhvikapoor)

Janvhi Kapoor: हर बार नए लुक से धमाल मचाने वाली बॉलीवुड की युवा और स्टाइल आइकन जाह्नवी कपूर हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब जाह्नवी ने पेरिस फैशन वीक में शिरकत की। उनका लुक इतना दिलकश और अलग था कि हर किसी की निगाहें बस उन्हीं पर ठहर गईं।

दरअसल, यह लुक ना सिर्फ फैशन प्रेमियों के लिए प्रेरणा बना, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे एक भारतीय अभिनेत्री अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकती है।

पेरिस फैशन वीक में जाह्नवी का नया अंदाज

जाह्नवी कपूर इन दिनों लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन फैशन के प्रति उनका जुनून हर बार कुछ नया पेश करता है। इस बार उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से अलग हटकर एक नया रूप अपनाया। इस मौके पर जाह्नवी ने जो ड्रेस पहनी, वह बेहद अनोखी और यूथफुल थी। उन्होंने गहरे नीले रंग का गोल गले वाला टॉप पहना, जिस पर सामने की ओर बटन लगे थे। इसके साथ उन्होंने चेक प्रिंट वाली मिनी स्कर्ट पहनी, जो आज के समय में लड़कियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसके साथ ही ओवरसाइज़ जैकेट ने पूरे लुक को अलग बना दिया था।

एक्सेसरीज में क्या पहना था

जाह्नवी के लुक की खासियत थी उनका एक्सेसरीज का चयन, उन्होंने हल्के भूरे रंग का छोटा हैंडबैग, घुटनों तक की स्टॉकिंग्स और काले रंग के जूते पहने थे। इसके अलावा आंखों में काला चश्मा पहना हुआ था।

मेकअप में सादगी

जाह्नवी का मेकअप इस बात का प्रमाण था कि खूबसूरती हमेशा भारी मेकअप में नहीं, बल्कि सादगी में छिपी होती है। उनके चेहरे पर गुलाबी आईशैडो, हल्का लिप ग्लॉस लगाया था। साथ ही हल्के गुलाबी गालों ने चेहरे पर चमक ला दी थी।

हेयरस्टाइल में सादगी का आकर्षण

उनके बालों का स्टाइल इस पूरे लुक का अंतिम और सबसे प्रभावी हिस्सा था। जाह्नवी ने अपने बालों को बांधा हुआ था। यह हेयरस्टाइल न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को उभार रहा था, बल्कि पूरे लुक को निखार रहा था।

भारतीय ग्लैमर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक

जाह्नवी कपूर का यह लुक केवल फैशन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और प्रयोगशीलता का प्रतीक था। उन्होंने यह साबित किया कि भारतीय कलाकार भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाते हुए अपनी जड़ों से जुड़े रह सकते हैं। उनका यह फैशन चुनाव आधुनिकता और पारंपरिकता दोनों का संगम था, जहां एक ओर पश्चिमी स्टाइल की झलक थी, वहीं भारतीय नारी की सादगी भी मौजूद थी।

पेरिस फैशन वीक में जाह्नवी कपूर का यह लुक एक “फैशन मोमेंट” बन गया। उन्होंने दिखाया कि सादगी में भी ग्लैमर हो सकता है और आत्मविश्वास ही सबसे बड़ा आभूषण होता है। जाह्नवी का यह रूप निश्चित रूप से आने वाले दिन के लिए एक नया ट्रेंड बन जाएगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ। 

Tags:    

Similar News