Janhvi Kapoor: ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ समारोह में एक्ट्रेस जान्हवी का मिनी ड्रेस लुक, देखें वीडियो
Janhvi Kapoor: 'टयूनाइटेड इन ट्रायम्फट' समारोह में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने फूलों वाली मिनी ड्रेस पहनी हुई थीं। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Image: varindertchawla)
Janhvi Kapoor: मुंबई में आयोजित रिलायंस फाउंडेशन के ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ समारोह में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की फूलो वाली खूबसूरत मिनी ड्रेस पहनी हुई थी। दरअसल, इस खास अवसर पर पुरुष, महिला और नेत्रहीन क्रिकेट टीमों के विश्व विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था। खेल के इस गौरवपूर्ण माहौल के बीच फैशन की दुनिया ने भी कदम रखा, जहां अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने स्टाइल के जरिए चार चांद लगा दिए।
बता दें, जान्हवी कपूर इस समारोह में लाल रंग की ड्रेस पहनी हुईं थीं। उनकी पोशाक न ज्यादा चमकदार थी, और न ही जरूरत से ज्यादा भारी, बल्कि इसमें सादगी और सुंदरता नजर आ रही थी। इस समारोह में जहां कई लोग भारी और आकर्षक परिधानों में नजर आए, वहीं जान्हवी कपूर की काफी सिंपल लग रही थीं।
खिलाड़ियों की मेहनत और संघर्ष
‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ समारोह का उद्देश्य सिर्फ जश्न मनाना नहीं था, बल्कि खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और एकता को सम्मान देना था। इस खास अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
एकता और सम्मान का संदेश
इस समारोह का सबसे महत्वपूर्ण संदेश था, एकता और सम्मान देना, अलग-अलग वर्गों के खिलाड़ियों को एक साथ सम्मानित करना यह दर्शाता है कि, मेहनत और प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती है। यह शाम उन सभी खिलाड़ियों के लिए समर्पित थी, जिन्होंने अपने हौसले और मेहनत से देश का नाम रोशन किया है।
सौंदर्य और संवेदनाओं को सलाम
जहां एक ओर इस आयोजन ने खेल जगत की उपलब्धियों को सलाम किया, वहीं दूसरी ओर जान्हवी कपूर जैसे कलाकारों ने यह दिखाया कि, सौंदर्य और संवेदनाएं एक साथ चल सकती हैं। उनका लुक इस बात का प्रतीक था कि, फैशन सिर्फ दिखावे का माध्यम नहीं, बल्कि भावनाओं और अवसर की समझ का भी हिस्सा है।
रिलायंस फाउंडेशन का ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ समारोह खेल, सम्मान और सौंदर्य का एक अविस्मरणीय संगम रहा है। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने खूबसूरत लुक से सभी लोगों को दीवाना बना दिया है।