Indian Women's World Cup Champions: इतनी खूबसूरत लगती हैं टीम इंडिया की चैंपियन, इन फोटोज पर डालिए नजर
Indian Women's World Cup Champions: महिला क्रिकेट टीम ने अपने खेल और खूबसूरती से सबका दिल जीता है। इसलिए मैदान के बाहर की इन खूबसूरत फोटोज पर एक नजर डालिए।
कप्तान हरमनप्रीत कौर और बल्लेबाज स्मृति मंधाना का यूनिक लुक (Image: imharmanpreet_kaur/smriti_mandhana)
Indian Women's World Cup Champions: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने न केवल अपने शानदार खेल से इतिहास रचा है, बल्कि अपने आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से भी सबका दिल जीत लिया है। मैदान पर जहां ये खिलाड़ी जोश और जुनून के साथ नजर आती हैं, वहीं मैदान के बाहर इनका रूप एकदम अलग और दिलकश होता है। यानी ये इतनी खूबसूरत लगती हैं कि, लोग देखते रह जाते हैं। यही कारण है कि जब ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, तो लाखों प्रशंसक उनके दीवाने हो जाते हैं।
हरमनप्रीत कौर का ग्लैमरस स्टाइल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सिर्फ अपने बल्ले से ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। उन्होंने भारत को महिला विश्व कप का खिताब जिताकर इतिहास रचा और अब उनका फैशन सेंस भी उतना ही प्रेरणादायक है। हरमनप्रीत का पहनावा हमेशा आरामदायक और सिंपल होता है। वे हल्के कपड़ों ज्यादा पहनती हैं, जैसे लिनन कुर्ते, ढीले टॉप और शॉर्ट्स में अक्सर नजर आती हैं। कभी वे जिम ड्रेस में दिखाई देती हैं, तो कभी स्पोर्ट्स लुक में दिखती हैं।
स्मृति मंधाना का आकर्षक लुक
टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना खेल के साथ-साथ अपने फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। मैदान में तो शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आती हैं। लेकिन मैदान के बाहर उनका व्यक्तित्व एकदम अलग और आकर्षक दिखाई देता है। स्मृति अपने कपड़ों को अलग तरह से चुनती हैं। कभी वे रंग-बिरंगे स्वेटर में दिखती हैं, तो कभी पारंपरिक भारतीय लिबास में। कभी वे लंबे गाउन में ग्लैमरस लुक अपनाती हैं, तो कभी साधारण शर्ट और पैंट में बेहद सहज दिखती हैं।
दोनों खिलाड़ियों का मैदान से बाहर का अंदाज
इन दोनों खिलाड़ियों का यह रूप बताता है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम केवल मैदान पर ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में प्रेरणा देती हैं। इनका पहनावा न तो अत्यधिक चमकदार होता है और न ही बहुत साधारण। यह एक ऐसा संतुलन है जहां सादगी और स्टाइल साथ चलते हैं। हरमनप्रीत जहां अपने लुक में सहजता दिखाती हैं, वहीं स्मृति अपने लुक में चंचलता और रंगों का उत्सव लेकर आती हैं।
सोशल मीडिया छाया नया फैशन स्टाइल
सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों के लाखों प्रशंसक हैं, जो उनके हर नए रूप की झलक पाने के लिए उत्साहित रहते हैं। हरमनप्रीत की सादगी भरी तस्वीरें जहां आत्मविश्वास का संदेश देती हैं, वहीं स्मृति की रंगीन तस्वीरें युवा पीढ़ी को प्रयोग करने का साहस देती हैं। क्योंकि इनकी तस्वीरें केवल फैशन नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है।
भारतीय महिला खिलाड़ियों का बदलता फैशन सफर
कभी भारतीय महिला खिलाड़ियों को केवल खेल के नजरिए से देखा जाता था, लेकिन अब ये खिलाड़ी नई परिभाषा लेकर आई हैं। अब ये मैदान के बाहर भी आत्मविश्वास और शैली का उदाहरण बन चुकी हैं। हरमनप्रीत, स्मृति और बाकी टीम की खिलाड़ी यह दिखा रही हैं कि खेल भावना और सौंदर्य का मेल होता है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ये खिलाड़ी केवल ट्रॉफी जीतने तक सीमित नहीं हैं। ये हर लड़की के लिए प्रेरणा हैं कि चाहे आप मैदान में हों या जीवन में...आत्मविश्वास ही आपकी असली पहचान है। हरमनप्रीत कौर की शांति भरी शालीनता और स्मृति मंधाना का रंगीन अंदाज यह सिखाता है कि, भारतीय महिलाएं हर रूप में सुंदर लगती हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।