Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर पति राम नेने ने किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, लिखा- 'मैं हर बार तुम्हें ही चुनूंगा'

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति राम नेने ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।

Updated On 2025-05-15 14:26:00 IST

Madhuri Dixit Birthday: आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय, डांस और खूबसूरती के साथ-साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी से भी दर्शकों का खूब दिल जीता है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके पति डॉ. राम नेने ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट के ज़रिए माधुरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कुछ अनदेखी और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

राम नेने ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे उस इंसान को, जिसने हर मायने में हमारी ज़िंदगी को रोशन किया। आपने सब कुछ और भी बेहतर, कोमल और उजला बना दिया सिर्फ आपके होने से। मैं हर बार आपको ही चुनूंगा। प्यार, हंसी और उस रौशनी के लिए शुक्रिया जो आपने हमारे जीवन में लाई। यह हमारे लिए है और उन सभी आने वाले खूबसूरत सालों के लिए। मैं तुमसे प्यार करता हूं, हमेशा के लिए।"

पोस्ट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं
राम नेने के पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। किसी ने लिखा, सबसे महान इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं, तो कोई बोला, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी ऑल-टाइम फेवरेट माधुरी जी। वहीं एक फैन ने लिखा, डॉक्टर साहब, आपने अपने प्यार का बहुत खूबसूरत इज़हार किया है।

माधुरी और राम नेने के बारे में
माधुरी दीक्षित और राम नेने ने 17 अक्टूबर साल 1999 में अमेरिका में शादी की। बता दें कि दोनों लंबे समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे थे जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया था। शादी के बाद काफी समय तक एक्ट्रेस फिल्मों से दूर रही। इसके बाद साल 2007 में 'आजा नचले' से वापसी की और इसके बाद कई रियलिटी शो में भी जज बनकर दिखाई दी।


Tags:    

Similar News