Varsha Bhatt Death: 'राज' डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का निधन, 85 की उम्र में ली आखिरी सांस

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 85 की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

Updated On 2025-09-06 17:00:00 IST

डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का निधन

Vikram Bhatt mother Varsha Bhatt Death: ‘राज’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘फुटपाथ’ और ‘राज 3डी’ जैसी बॉलीवुड फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रम भट्ट की मां वर्षा भट्ट का शनिवार (6 सितंबर) दुखद निधन हो गया है। वह 85 साल की थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्षा भट्ट लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं।

वर्षा भट्ट का अंतिम संस्कार शनिवार को मुंबई के वर्सोवा में दोपहर 2 बजे हुआ। इस दौरान उनके करीबी परिवारजन व रिश्तेदार मौजूद थे। फिलहाल परिवार की ओर से आधिकारिक जानकारी या कोई शोक संदेश सामने नहीं आया है।

बताते चलें, वर्षा भट्ट, प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर प्रवीण भट्ट की पत्नी थीं। प्रवीण ने ‘आशिकी’, ‘सड़क’, ‘अग्निपथ’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी यादगार फिल्मों में कैमरे के पीछे काम किया।

विक्रम भट्ट के बारे में

विक्रम भट्ट जाने-माने फिल्म डायरेक्टर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल की उम्र में कदम रखा था और 1984 में निर्देशक मुकुल आनंद की फिल्म ‘कानून क्या करेगा’ में असिस्टेंट के रूप में काम किया था। हाल ही में उन्होंने अपनी ऑटोइम्यून बीमारी ‘एक्सियल स्पॉन्डिलोआर्थराइटिस’ के बारे में खुलकर बात की, जिसमें हड्डियों के फ्यूज होने से तेज़ दर्द होता है।

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें हमेशा से डिप्रेशन की समस्या रही है।

विक्रम भट्ट की फिल्में
विक्रम भट्ट ने शापित, 1920, हॉन्टेड 3डी, राज जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया। वह ज्यादातर हॉरर-जॉनर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी 2011 में रिलीज़ हुई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड – 3डी’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम है ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने पहली फिल्म में भी लीड रोल किया था।यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को रिलीज़ होगी।

Tags:    

Similar News