Cannes 2025: ऑफ शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एंट्री, फेयरीटेल ड्रेस ने सजाई महफिल

Cannes 2025 के आखिरी दिन एक्ट्रेस अलिया भट्ट ने फेयरीटेल ऑफ-शोल्डर गाउन में रेड कार्पेट पर जादू बिखेर दिया। इस ग्लैमरस लुक की पूरी डिटेल के बारे में जानिए.

Updated On 2025-05-24 09:55:00 IST

Cannes 2025: हर साल फैशन और सिनेमा की दुनिया में कान्स फिल्म फेस्टिवल का एक अलग ही रुतबा होता है और जब बात इसके 78वें संस्करण की हो, तो उस खास मौके को और भी यादगार बना दिया बॉलीवुड स्टार अलिया भट्ट ने। फेस्टिवल के 11वें और आखिरी दिन, जब सबकी निगाहें रेड कार्पेट पर थीं, तब अलिया ने अपने खूबसूरत गाउन और रॉयल स्टाइल से सभी को चौंका दिया। अगर आप भी उनके इस फेयरीटेल से लुक की डिटेल्स जानने को बेताब हैं, तो चलिए पूरी तरह से जानने की कोशिश करते हैं।

बता दें, एक्ट्रेस अलिया भट्ट ने इस मौके पर फैशन और रोमांस का परफेक्ट मेल पेश किया। उन्होंनेऑफ-शोल्डर गाउन को चुना, जो एकदम परियों की कहानी जैसा लग रहा था। इस गाउन को न्यूड और शीयर फैब्रिक से तैयार किया गया था, जिसके कारण ये उनके कमर और जांघों तक फिट होता है। गाउन की स्वीटहार्ट नेकलाइन और उस पर बनी सफेद फूलों की एंब्रॉयडरी ने इसे और भी शाही बना दिया था।

गाउन की खात बात क्या थी?

दरअसल इस गाउन की सबसे खास बात थी उसका फ्लेयर, जो जांघों के बाद नीचे की ओर हल्के गुलाबी और क्रीम रंग की रफल्स के साथ फैला हुआ था। जब अलिया इसे पहनकर चलीं, तो उनका हर कदम इस आउटफिट को और भी सुंदर बना रहा था।

आलिया ने कौनसे इयररिंग पहने थे?

अलिया भट्ट ने स्टड इयररिंग पहने हुए थे, जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके हेयरस्टाइल की बात करें, तो उन्होंने एक बालों को पूरी तरह से बांधा हुआ था। जिसमें उनके माथे पर हल्के बेबी हेयर्स गिरते हुए दिखाई दिए थे। जो उनके पूरे लुक में नर्मी और मासूमियत जोड़ रहे थे। अब बात करें उनके मेकअप की, तो चेहरे पर जो ग्लो नजर आया, वो वाकई में कमाल का था। उन्होंने अपनी स्किन टोन के अनुसार सही बेस लगाया, जिससे एक नैचुरल लुक दिखाई दे रहा था। गालों पर हल्का पिंक ब्लश और शाइनी हाइलाइटर ने उनके चेहरे को एक गुलाबी चमक दी। आंखों पर शिमरी आईशैडो, कर्ल की हुई पलकों और ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक के साथ उनका मेकअप पूरा किया गया था।

अभिनेत्री अलिया भट्ट का ये कान्स लुक दिखाता है कि, वो सिर्फ एक अदाकारा नहीं, बल्कि फैशन की क्वीन भी हैं। उनकी इस फेयरीटेल ड्रेस, एलिगेंस से भरा स्टाइल और सादगी भरा आत्मविश्वास, सब कुछ उनके लुक को बेमिसाल बना रहा था।

Tags:    

Similar News