UP Board ने जारी किया 10वीं,12वीं का रिजल्ट: छात्र upmsp.edu.in वेबसाइट से तुरंत करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

UP Board Result 2025 Out: यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। छात्र रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।

Updated On 2025-04-25 13:31:00 IST
UP Board ने10वीं,12वीं का रिजल्ट जारी किया ।

UP Board Result 2025 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल, शुक्रवार 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। UP Board के भगवती सिंह और शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दोपहर 12:30 बजे नतीजे जारी किए। यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। इसके अलावा, छात्र NIC की अधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी 
यूपी बोर्ड ने टॉपर की लिस्ट जारी कर दी है। UPMSP लिस्ट के अनुसार इस बार लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 93.87 रहा। वहीं, लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 86.66% रहा।  

कक्षा 12वीं में 100 में से लगभग 81 छात्र हुए सफल 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल इंटरमीडिएट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% रहा, यानी हर 100 में से लगभग 81 छात्र सफल हुए हैं। परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है और पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 

यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर 
रैंक 1-  यश प्रताप सिंह (जालौन) - 591/600- 97.83% 
रैंक 2-  आशी (इटावा) - 590/600- 97.67% 
रैंक 3-  अभिषेक कुमार यादव (बाराबंकी)- 588/600- 97.67% 
रैंक 4-  रितु गर्ग (मुरादाबाद) - 588/600- 97.50% 
रैंक 4-  अर्पित वर्मा (सीतापुर) - 588/600- 97.50% 

यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर  
रैंक 1-  महक जयसवाल (प्रयागराज)- 489/500- 97.20%  
रैंक 2-  साक्षी (अमरोहा)  - 488/500- 96.80%  
रैंक 2-  आदर्श यादव (सुल्तानपुर) - 488/500- 96.80%   
रैंक 2-  शिवानी सिंह (प्रयागराज) - 488/500 - 96.80% 
रैंक 2-  अनुष्का सिंह (कौशांबी)- 488/500 - 96.80% 

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: कहां और कैसे चेक करें

छात्र अपने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:

  1. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in या https://upresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'UPMSP Class 10/12 Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ छात्रों को अपना रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
  4. सभी जानकारी भरने के बाद, 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Similar News