JAC Jharkhand Board 8th Result 2024: झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
JAC Jharkhand Board 8th Result 2024 Declared: झारखंड बोर्ड ने कक्षा 8वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 94.16 फीसदी लड़कियां और लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।
JAC Jharkhand Board 8th Result 2024 Declared: झारखंड बोर्ड ने कक्षा 8वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 94.16 फीसदी लड़कियां और लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। कक्षा 8वीं की इस परीक्षा में 5 लाख 61 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 28 मई को जेएसी कक्षा 8वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 5,61,774 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,28,962 (94.16%) लड़कियां और लड़के सफल हुए हैं। वहीं जेएसी ने कुल 32,471 (5.78%) स्टूडेंट्स को मार्जिनल कैटेगरी में रखा गया है।
ऐसे करें चेक
- सबसे पहले जेएसी jacresults.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां 8वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब आपको परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
इस दिन जारी किया गया था 10वीं का रिजल्ट
बता दें, झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 का परिणाम 19 अप्रैल को जारी किए गए थे। परीक्षा में 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स भाग लिए थे। मैट्रिक का रिजल्ट कुल 90. 39 फीसदी दर्ज हुआ था। झारखंड बोर्ड ने हाईस्कूल की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक हुई थी। परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 1238 केंद्र बनाए गए थे।
इस दिन जारी किया गया था 12वीं का रिजल्ट
वहीं झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया था। जेएसी ने इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे एक साथ घोषित किए। झारखंड बोर्ड 12वीं में इस साल कुल 85.48 स्टूडेंट्स सफल हुए थे।