CTET 2024: सीटीईटी का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का दिसंबर 2024 संस्करण 14 और 15 दिसंबर को आयोजित हुआ। अब सभी उम्मीदवारों को CTET रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

Updated On 2025-01-08 13:28:00 IST
TNPSC Group 4 Notification 2025

CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का दिसंबर 2024 संस्करण 14 और 15 दिसंबर को आयोजित हुआ। अब सभी उम्मीदवारों को CTET रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। CTET 2024 के परिणाम की घोषणा जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है, आधिकारिक नोटिफिकेशन में उल्लेख किया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

CTET 2024 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
CTET में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक (150 में से 90 अंक) प्राप्त करने होंगे। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह पात्रता अंक सरकार के नियमों के अनुसार अलग हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

CTET 2024 रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'CTET December 2024 Result' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करने पर आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं तो क्या करें?
यदि आपको अपना रोल नंबर याद नहीं आ रहा है, तो आप अपनी एडमिट कार्ड की मदद से इसे ढूंढ सकते हैं। CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें और वहां अपने आवेदन संख्या, जन्मतिथि, और सुरक्षा पिन का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इस एडमिट कार्ड में आपका रोल नंबर भी होगा।

यह भी पढ़ें-ओस्मानिया यूनिवर्सिटी ने तीसरे और पांचवे सेमेस्टर का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक

Similar News