CBSE Board 12th Result 2024: 12वीं में त्रिवेंद्रम का रहा जलवा, दूसरे नंबर पर कौन; जानिए रीजन वाइज पास प्रतिशत

CBSE 12th Board Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष त्रिवेंद्रम रीजन ने बाजी मारी है।

Updated On 2024-05-13 13:33:00 IST
HP Board 10th Result

CBSE 12th Board Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा। कुल 87.98% छात्र 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं। जिसमें त्रिवेंद्रम रीजन का परिणाम टॉप पर रहा। 

सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक साल 2024 में 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 1633730 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 1621224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 12वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 87.98 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष के 87.33 प्रतिशत से बेहतर है। वहीं इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 6.04 फीसदी ज्यादा है।

रीजन पासिंग प्रतिशत
त्रिवेंद्रम 99.91
विजयवाड़ा 99.04
चेन्नई 98.47
दिल्ली वेस्ट 95.64
दिल्ली ईस्ट 94.51
चंडीगढ़ 91.09
पंचकुला 90.26
पूणे 89.78
अजमेर 89.53
देहरादून 83.82
भुवनेश्वर 83.34
भोपाल 82.46
गुवाहाटी 82.05
नोयडा 80.27
प्रयागराज 78.25
पटना  83.59
बैंगलुरु 96.95


CBSE 12th Board Result 2024: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  1. सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  2. लिंक खुलने पर कक्षा 12 के परिणाम पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई जगहों पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जानकारी दर्ज करें।
  4. लॉग इन करने पर रिजल्ट आपको देखने को मिल जाएगा।

CBSE 12th Board Result 2024: त्रिवेंद्रम रीजन ने मारी बाजी
साल 2024 में 12वीं कक्षा का परिणाम जारी हुआ जिसमें त्रिवेंद्रम रीजन का परिणाम टॉप पर रहा। त्रिवेंद्रम रीजन का परिणाम 99.91 फीसदी रहा, जो सबसे अधिक है। इसके बाद दूसरे स्थान पर विजयवाड़ा रीजन ने जगह बनाई है, यहां का परिणाम 99.04 फीसदी रहा। चेन्नई का परीक्षा परिणाम 98.47%, बैंगलुरु का परीक्षा परिणाम 96.95%, दिल्ली वेस्ट रीजन का परीक्षा परिणाम 95.64%, दिल्ली ईस्ट का परिणाम 94.51% रहा।

चंडीगढ़ रीजन का परीक्षा परिणाम 91.09%, पंचकुला का परीक्षा परिणाम 90.26%, पूणे का 89.78%, अजमेर का 89.53%, देहरादून का 83.82%, भुवनेश्वर का 83.34%, भोपाल का 82.46%, गुवाहाटी का 82.05%, नोयडा का 80.27% और प्रयागराज रीजन का परीक्षा परिणाम 78.25% रहा।

Similar News