HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, साइना ठाकुर ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट
HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज यानी 15 मई 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
RBSE 10th, 12th Results 2025
HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज यानी 15 मई 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।इस साल हाईस्कूल परीक्षा में 79.08% छात्र सफल हुए हैं। भवारना की साइना ठाकुर ने 99.43% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। अब छात्र अपना HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
HPBOSE 10वीं टॉपर लिस्ट 2025:
रैंक नाम प्रतिशत जिला
1 साइना ठाकुर 99.43% भवारना
2 रिदिमा शर्मा 99.29% बिलासपुर
3 मुदिता शर्मा 99.14% स्वारघाट
3 परणिका शर्मा 99.14% घुमारवीं
HPBOSE 10th Result 2025: मार्च में हुई थी परीक्षा
HPBOSE द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। आज 15 मई को नतीजों की घोषणा की गई है। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने टॉपर लिस्ट और पासिंग परसेंटेज भी साझा किया है।
HPBOSE 10th Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- “Class 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा, उसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।